5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पकोड़ा तालाब की दशा सुधारने आगे आए लोग

उत्साह के साथ लोगों ने निभाई श्रमदान में भागीदारी
2 min read
Google source verification
Moulasar News

Moulasar News

मौलासर. कस्बे के पकोड़ा तालाब के पुनरूद्धार व सफाई के लिए राजस्थान पत्रिका के नेतृत्व में रविवार को कस्बेवासी एकजुट हो गए। राजस्थान पत्रिका के महाअभियान अमृतम जलम् से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने रविवार सुबह तालाब की सफाई करते हुए तालाब तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू की। इस दौरान कार्यक्रम में शरीक हुए प्रधान जालराम भाकर ने कहा कि सामाजिक सरोकारों में अपनी अहम भागीदारी दर्ज कराने के साथ-साथ राजस्थान पत्रिका ने सार्वजनिक तालाबों के जल संचयन की विशेषता को अखबार में समाचारीय अभियान के तहत आमजन तक पहुंचाया है। पंचायत समिति सदस्य चैनाराम बलारा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने तालाबों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ बदहाल तालाबों को गोद लेकर उन्हें संवारने की पहल भी की है। आगामी समय में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। सूखे तालाब एक बार पुन: बारिश के पानी से लबालब हो, इसके लिए राजस्थान पत्रिका ने प्राचीन पकोड़ा तालाब के नवीनीकरण व सफाई के लिए जनसहभागिता की शुरूआत की तो सरपंच हनुमान पूनिया व प्रधान जालाराम भाकर ने सहयोग का भरोसा दिया। रविवार को सरपंच हनुमान पूनिया व प्रधान भाकर ने स्वयं कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए श्रमदान किया। इससे पहले कस्बे के लोग फावड़े, तगारी आदि लेकर धनकोली रोड स्थित पकोड़ा तालाब पहुंचे और कंटीली झाडिय़ां व खर पतवार सहित कचरा आदि हटाना शुरू किया। सरपंच हनुमान पूनिया ने कहा कि लोगों की सहभागिता से सार्वजनिक तालाबों की मुहिम थमेगी नही। सरपंच ने बताया कि सफाई के बाद तालाब में पानी भरवाया जाएगा वही तालाब सुंदरीकरण के लिए पंचायत की ओर से तालाब के चारों ओर तारबंदी या पक्की चार दीवारी आदि निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
इन संस्थाओं ने निभाई भागीदारी

अभियान के पहले दिन विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं से जुड़े लोगों ने श्रमदान भागीदारी निभाई। हवलदार हारून मणिहार के नेतृत्व में श्रीबालाजी क्लासेज के छात्रों ने जल है तो कल है एवं जल ही जीवन है आदि श्लोगन लिखी तख्तियंा हाथों में लेकर श्रमदान स्थल पहुंचे तथा लोगों को जल के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान छात्रों ने तालाब में पड़ी गंदगी को बाहर निकाल कर सफाई की।
अभियान में ये हुए शामिल

अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रधान जालाराम भाकर, सरपंच हनुमान पूनिया, पंचायत समिति सदस्य चैनाराम बलारा, कंाग्रेस कमेटी जिला सचिव भागीरथराम बलारा, सेवाराम सोहू, युवा नेता बाबूलाल रणवां, प्रेमाराम भाकर पूर्व सरपंच, गायत्री परिवार के विनोद शर्मा, शिवप्रकाश शर्मा, धनराज पारीक डाबड़ा, हरीश शर्मा, चुन्नीलाल बलारा, राजूराम, जगदीश टेलर, वनविभाग के पुरखाराम, नेमाराम सहित आदि लोगों ने श्रमदान किया।

आगे भी चलेगा कार्यक्रम

राजस्थान पत्रिका का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। रविवार को अभियान के शुभारंभ पर तालाब के अधिकाश हिस्से की सफाई की गई। सोमवार व मंगलवार को कौशल कम्पीटिशन क्लासेज एवं डिफेन्स के छात्र श्रमदाम करेंगे।