2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदाता ठान ले तो बदल जाए देश की सूरत

राजस्थान पत्रिका चेंज मेकर अभियान

2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaurhindi news

नागौर. राजनीति को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त बनाने के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान चेंजमेकर के तहत शनिवार को परिचर्चा की गई। परिचर्चा में शामिल लोगों का कहना था कि राजनेता राष्ट्र को चाहने वाला होना चाहिए। भ्रष्ट नहीं होना चाहिए। साथ ही उसमें आम जनता के बीच आकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का भाव होना चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। राजस्थान पत्रिका ने हमें भारतीय राजनीति में बदलाव लाने का एक अवसर दिया है। जिसमें हमें यह दिखा देना होगा कि मतदाता ठान ले तो सूरत बदल सकता है।

पत्रिका आगे
सामाजिक सरोकार सहित अन्य आंदोलनों में राजस्थान पत्रिका दूसरे मीडिया समूहों से सदैव अग्रणी रहा है। चाणक्य ने भी कहा था कि राष्ट्र की कमान योग्य आदमी के हाथ में होनी चाहिए। वर्तमान समय में राजनीति में योग्यता गौण हो गई है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए राजनीति तथा चुनावों की प्रक्रिया में बदलाव लाना होगा। इस बात का हमें स्वयं संकल्प लेना होगा।
मांगीलाल बिश्नोई, पासपोर्ट ऑफिस
भ्रष्टों को ना भेजे
राजस्थान पत्रिका कि यह मुहिम आगामी विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में देश में भूकम्प के समान साबित होगी। मेरा मानना यह है कि अधिकतर राजनेता भ्रष्ट हो चुके हैं। आए दिन उनके घरों पर छापे पड़ते रहते हैं लेकिन फिर भी भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है। हमें अच्छे तथा साफ छवि के लोगों को ही चुनकर भेजना होगा।
ममता, गृहणी
पत्रिका की तरह सोचे
राजस्थान पत्रिका के चेंज मेकर अभियान की शुरूआत सराहनीय है। ऐसी सोच हमारे राजनेता सोच ले तो हमारे देश का नक्शा ही बदल जाएगा। राजनेता का प्रथम कार्य देश की सेवा करना होना चाहिए न कि देश को लूटना। ऐसा ही राजनेता चुने जो आम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्या को सुन कर समाधान करे।
मुरली मनोहर मूंदड़ा, अध्यक्ष महेश युवा संघ
ईमानदार लोग जरूरी
भारत जैसे देश में जहां कई धर्मों, रंग, नस्ल, भाषा और बोलियां बोलने वाले लोग रहते है। जिसमें राष्ट्र निर्माण और साम्प्रदायिक सौहार्द कि महत्ती आवश्यकता है जो कि राजनीति में निर्भीक, ईमानदार और सकारात्मक दृष्टि के व्यक्तियों द्वारा ही संभव है। पत्रिका का यह अभियान राजनीति में शूचिता एवं शुद्धता के लिए बधाई के पात्र है।
मोहम्मद सलीम सिलावट, सदस्य राजस्थान मदरसा बोर्ड

Story Loader