17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज कर्मियों ने किया आंदोलन का ऐलान

प्रदेश सरकार पर समझौता वार्ता में शामिल एक भी बिंदु पर अमल नहीं करने के आरोप, मुख्यमंत्री के पुतले की निकाली अंतिम यात्रा, किया दहन

2 min read
Google source verification
Nagaur patrika

Even after getting the money, then it was not good

नागौर. राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा की ओर से केन्द्रीय बस स्टैंड पर बुधवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गत 27 जुलाई को हुए समझौते को लागू करने में प्रदेश सरकार की शिथिलता से बिगड़े हालात की जिम्मेदार खुद सरकार होगी। दोपहर में करीब एक बजे श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। प्रदेश सरकार को जमकर कोसा गया। कर्मचारी नेताओ में हरीराम जाजड़ा ने कहा कि गत 27 जुलाई को हुए समझौते के प्रमुख बिंदुओं को लागू करने में सरकार ने उदासीनता दिखाई है। राज्य सरकार की ओर से समझौता वार्ता में शामिल एक भी बिंदु पर अब तक अमल नहीं किया जा सका। इसकी वजह से रोडवेज कर्मियों की स्थिति विकट होने लगी है। विषम परिस्थितियों में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों की सरकार को परवाह ही नही रह गई है। इसी विषय पर आठ सितंबर को जयपुर में हुई बैठक में चर्चा करने के बाद आंदोलन किए जाने का एलान कर दिया गया। इसके तहत 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से 16 सितंबर केा रात्रि 12 बजे तक रोडवेज कर्मी धरना देंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो इस हड़ताल की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने टीम रवाना
नागौर. राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा की ओर से केन्द्रीय बस स्टैंड पर बुधवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गत २७ जुलाई को हुए समझौते को लागू करने में प्रदेश सरकार की शिथिलता से बिगड़े हालात की जिम्मेदार खुद सरकार होगी। दोपहर में करीब एक बजे श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। प्रदेश सरकार को जमकर कोसा गया। कर्मचारी नेताओ में हरीराम जाजड़ा ने कहा कि गत २७ जुलाई को हुए समझौते के प्रमुख बिंदुओं को लागू करने में सरकार ने उदासीनता दिखाई है। राज्य सरकार की ओर से समझौता वार्ता में शामिल एक भी बिंदु पर अब तक अमल नहीं किया जा सका। इसकी वजह से रोडवेज कर्मियों की स्थिति विकट होने लगी है। विषम परिस्थितियों में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों की सरकार को परवाह ही नही रह गई है। इसी विषय पर आठ सितंबर को जयपुर में हुई बैठक में चर्चा करने के बाद आंदोलन किए जाने का एलान कर दिया गया। इसके तहत १५ सितंबर को सुबह ११ बजे से १६ सितंबर केा रात्रि १२ बजे तक रोडवेज कर्मी धरना देंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो इस हड़ताल की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
नागौर. जयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटिका में आयोजित होने वाली 63वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता (17/19 आयु वर्ग छात्र/छात्रा वर्ग) में भाग लेने के लिए नागौर की टीम बुधवार को रवाना हुई। टीम कोच प्रेमराज सियाग, दल प्रभारी पूर्णमल बेनीवाल, छात्रा टीम प्रभारी संतोष रिणवा, टीम प्रभारी भाई प्रह्लाद राम भाकल के साथ 19 वर्ष छात्र एवं 17 वर्षीय टीम प्रभारी नरसिहं राम जाजड़ा दल के साथ रवाना हुए। इस दौरान शारीरिक शिक्षक जगदीश ईनाणियां, हरिराम ईनाणियां
मौजूद थे।