1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए भरी हुंकार, ११६८३ यूनिट हुआ रक्त संग्रह

- लाडनूं में आनंदपाल की स्मृति में हुआ रक्तदान शिविर , प्रदेशभर से शामिल हुए लोग

2 min read
Google source verification
राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए भरी हुंकार, ११६८३ यूनिट हुआ रक्त संग्रह

लाडनूं. आनंदपाल की स्मृति में हुए रक्तदान शिविर में शामिल लोग।

लाडनूं. शहर के बापूजी नर्सिंग कॉलेज परिसर में आनंद परिवार समिति के तत्वावधान में शनिवार को आनंदपाल सिंह सांवराद की छठी पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ११६८३ यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज एवं मुख्य शहरकाजी सैयद मोहम्मद मदनी अशरफी व दिव्य धाम के गादीपति भरत दाधीच के सानिध्य में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
यहां हुई सभा में समिति के अध्यक्ष मंजीतपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया कि आनंदपाल के साथ हुई राजनीतिक साजिश का जवाब देना चाहिए। कार्यक्रम में रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने समाज को एक मंच पर आकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की बात कही। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजसिंह शेखावत ने कहा कि वह निकट भविष्य में पूरे राजस्थान में जाकर राजनीतिक अलख जगाएंगे। दोनों ही पार्टियों को घर का रास्ता दिखाएंगे। जोधपुर विधायक मनीषा कंवर पंवार ने कहा कि आनंदपाल सिंह ने सबके लिए सेवा की। ओबीसी नेता दौलतराम पैंसिया ने कहा कि जिन क्षेत्रों से कार्यकर्ता आए हैं वे अपने क्षेत्रों में राजनीतिक अलख जगाएं। समिति के महासचिव नंदकिशोर स्वामी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। वहीं योगिता सिंह ने संस्था की ओर से किए जा रहे जनकल्याण कार्यों की जानकारी दी। आसींद विधायक जबरमल सांखला ने सर्व समाज को आगामी चुनाव में ताकत दिखाने का आह्वान किया। जीवन सिंह शेरपुर ने भाजपा एवं कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सभा को जोधपुर की एडवोकेट पूजा गहलोत, नरेंद्र सिंह कसुंबी, पृथ्वी सिंह जयपुर, डाबड़ा सरपंच ममता कंवर, रवि मेघवाल प्रदेश अध्यक्ष भीमसेना, संदीप सिंह चौनपुरा, क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष अनिल तिरड़िया, रणवीर सिंह बिरलोका ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में नागौर जिला भाजपा देहात अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट, युवा नेता करणी सिंह राठौड़, भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया, दलित नेता कालूराम गेनाणा, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागडा सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।
शिविर में ११६८३ यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान शिविर में ११६८३ यूनिट रक्त संग्रह हुआ। २२४०६ संकल्प पत्र भरवाए गए, जिसमें आनंदपाल ब्लड डोलर ड्रीम्स टीम की मुख्य भूमिका रही। मंच संचालन शंकर आकाश ने किया।

Story Loader