8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटी खाटू अस्पताल में चोरी की वारदात विफल

चोरों ने अस्पताल में लगी ऐसी के कम्परेसर को तोड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 8 Nov 2019, 7:25 PM IST

Chhoti Khatu Crime News

छोटी खाटू अस्पताल में चोरों द्वारा तोड़ी गई ऐसी की कम्परेसर मशीन, व मौजूद स्टाफ।

छोटी खाटू. छोटी खाटू कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोला मगर अस्पताल में स्टाफ के जगे हुए होने की जानकारी पर चोर भाग छुटे। शनिवार सुबह कस्बा चोकी पुलिस ने अस्पताल में मौका मुआवना किया। अस्पताल के प्रभारी डॉ. सत्यनारायण ने बताया कि शुक्रवार देर रात अस्पताल के पिछे लगे ऐसी के कम्परेशन मंशीन की चोरों ने पाईप काटी, ज्यूही ऐसी की पाईप कटी उसमें से जोर से हवा लिकेज की आवाज आने लगी यह सुब सुन अस्पताल में ड्युटी पर तैनात ओम प्रकाश को फोन किया कि कोई सलेन्डर लिकेज हो रहा है जोर से आवाज आ रही है ओम प्रकाश लेबोटरी रूम में पहुंचा मगर वहा सब सही था। उस दौरान चोर पिछे एसी के कम्परेसर को तोडऩे की कार्यवाही कर रहे थे। जब ओम प्रकाश की आवाज सुनी तो कम्परेसर मशीन को चोर छोडकऱ भाग छुटे। बाद में पिछे जाकर देखा तो ऐसी की एक कम्परेसर मशीन निचे पड़ी थी तथा दुसरी के पाईप तोड़ी हुई थी। यह सब देख पुलिस को सूचना की। पुलिस ने मौका मुंआवना कर जांच शुरू की।

जोधपुर- रेवाड़ी में मोबाइल चोरी करने के आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
मेड़ता रोड. पन्द्रह दिन पूर्व जोधपुर- रेवाड़ी में यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार करते हुए मोबाइल बरामद किया है। थाानाधिकारी हेमसिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर को सादुलपुर से बिना रिपोर्ट प्राप्त हुई कि इंदासर जिला चूरू निवासी सत्यवान ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह जोधपुर- रेवाड़ी पैंसेजर ट्रेन में वह जोधपुर से सादुलपुर की यात्रा कर रहा था कि दौरान यात्रा रेलवे स्टेशन डीडवाना के आस पास उसका एक बैग मय पर्स चोरी हो गया, जिसे मोबाइल, नगद रूपए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क थी। जीआरपी ने साइबर एक्सपर्ट की सहायता से भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थानाक्षेत्र के स्वरूपपुर निवासी रतनलाल उर्फ रंगीला जाति भील (25) को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल प्राप्त किया गया।