नागौर

VIDEO…कुठार लेकर चले भगवान परशुराम के साथ निकला श्रीराम दरबार

Nagaur. भगवान परशुराम की जयंती पर निकली शोभायात्रा-भगवान परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा में झांकियों रही आस्था का केन्द्र-परशुराम शोभायात्रा का कई जगहों पर किया गया स्वागत

2 min read
Apr 23, 2023
Shri Ram's court came out with Lord Parshuram carrying an ax

नागौर. आखातीज पर भगवान परशुराम की जयंती पर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में शिव-पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराम दरबार की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र रही। शोभायात्रा का कई जगहों पर फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया गया। गूंजते भजनों पर निकली शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा भगतावाड़ी स्थित गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई। इसके पश्चात यह शोभायात्रा कायस्थ मोहल्ला, ब्रह्मपुरी रोड, बालसमंद, आर्य समाज, पीपली गली, बाठडिय़ों का चौक, मिश्रावाड़ी, भूरावाड़ी, लोहियो का चौक, काठडिय़ों का चौक होते हुए वापस गोपीनाथ मंदिर पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शिव, पार्वती, गणेश, रिद्धि-सिद्धि, राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार, शुभ-लाभ एवं भगवान विष्णु व लक्ष्मी की जीवंत झांकियों को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर चल रहे कुठार के साथ भगवान श्री परशुराम की झांकी शानदार रही। शिव की भूमिका में जिज्ञासा, पार्वती की भूमिका में हेमा, रिद्धि की भूमिका में जयश्री, सिद्धि की भूमिका में पल्लवी, संदीप वर्मा हनुमान की भूमिका में थे। झांकियों में प्रेरणा प्रजापत, माधवी गौड़, हर्षिता गौड़, मिनल, कुसुम छंगाणी, नंदकिशोर छंगाणी, विजय गहलोत व रजनी आदि ने भी देवी-देवताओं का रूप धरा था। शोभायात्रा रवाना होने से पहले भगवान श्री परशुराम का अर्चन किया गया। भजन गायक सुनील शर्मा को परशुराम गौरव सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही सीताराम पाराशर, रामकुमार शर्मा, हरिकिशन व्यास, पुखराज व्यास, सुशीला देवी, घीसू देवी रिणवा, सुंदरलाल शर्मा आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इस दौरान प्रदीप कुमार पारीक, गणपतलाल जोशी, प्रफुल रिणवा, भंवरलाल सारस्वत, नवनीत जोशी, पदम सारस्वत, राधाकिशन तिवाड़ी, निरंजन पुरोहित, जुगलकिशोर गौड़, मांगीलाल देवड़ा, ओमप्रकाश शर्मा, भोजराज सारस्वत, ओमप्रकाश मूथा, अशांक छंगाणी आदि मौजूद थे।
इन्होंने किया स्वागत
शोभायात्रा का पारिक, कायस्थ मोहल्ला, काठडिय़ों का चौक एवं ब्रह्मपुरी में में शीतल पेयजल एंव आईस्क्रीम से स्वागत किया गया। इस दौरान रामावतार व्यास, कमलकिशोर ओझा, अविनाश जोशी, सुनील, महेश, जितेन्द्र त्रिवेदी आदि मौजूद थे। इसी तरह ब्राह्मण महासभा की ओर से लोहियो का चौक में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान महंत जानकीदास, हरिराम धारणियां, भोजराज सारस्वत, बालमुकुंद ओझा, जुगल तिवारी, शिवनाथ जोशी, अजय शर्मा, हेमंत तिवारी, कपिल शर्मा, दाऊलाल शर्मा, सुरेन्द्र बिश्नोई, विहिप के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, जिला मंत्री मेघराज राव, युवराज सैनी, कैलाश रतावा व संघ के जिला प्रचारक राजेश कुमार आदि मौज्ूाद थे।

Published on:
23 Apr 2023 03:03 am
Also Read
View All

अगली खबर