8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी स्कूलों की मनमानी पर उपखण्ड अधिकारी एक्शन में आये नजर….

अवकाश के दिन हो रहा था स्कूलों का संचालन उपखण्ड अधिकारी ने किया औचक निरक्षण ,संचालन हो रही स्कूलों पर होगी कार्यवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 12 Nov 2019, 6:35 PM IST

Nawa City News

नावां में निजी स्कुलों की अवकाश के दौरान हो रही संचालन को लेकर कार्यवाही करते उपखण्ड अधिकारी।

नावां शहर. उपखण्ड स्तर पर निजी स्कूलों की मनमानी के चलते मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी ब्रह्मलाल जाट ने नेशनल अवकाश के अवसर पर हो रही स्कूलों के संचालक को लेकर दिन भर औचक निरक्षण करते नजर आए। इस दौरान नावां उपखण्ड स्तर पर हो रही स्कूलों में संचालन को लेकर सभी स्कूल संस्था प्रधानों पर गुस्सा होते नजर आये व सभी की स्कूल का अवकाश कराया। इसके साथ ही सभी संस्था प्रधानों को हिदायद देते नजर आए। इसके साथ ही नावां निजी संस्थानों की मनमानी के चलते उपखण्ड अधिकारी ने परिवहन विभाग को भी कार्यवाही के निर्देश दिए।

पैदल ही स्कूलों में की जांच
नावां उपखण्ड अधिकारी ब्रह्मलाल जाट ने गलियों में हो रही निजी स्कूलों के संचालन को लेकर वाहन का प्रयोग नही करते हुए पैदल ही स्कूलों में जाते नजर आए। इस दौरान सभी शहर में हो रही स्कूलों की छुट्टियां कर दी गयी व कुछ यह सुनकर ही अवकाश कर दिया।

परिवहन विभाग करेगा अब बालवाहिनीयों की जांच
नावां उपखण्ड अधिकारी ब्रह्मलाल जाट ने अवकाश के दिन हो रही स्कूलों के संचालन के दौरान परिवहन पर नजर डाली जिनकी स्थिति बहुत ही दयनीय नजर आयी।जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इनकी जांच के निर्देश दिए।

भीमराव अंबेडकर छात्रावास का भी किया औचक निरक्षण
नावां के बाग के गणेश मंदिर के पास मौजूद भीमराव अंबेडकर छात्रावास का भी औचक निरक्षण कर उनके खाने पीने से लेकर विद्यार्थियों से समस्त जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार भोजन नही देने पर उचित कार्यवाही के निर्देश जारी किए।

इनका कहना
नावां में हो रही अवकाश के दिन निजी शिक्षण संस्थानों को उच्च अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही के आदेश जारी किए जाएंगे।इसके साथ ही परिवहन विभाग को भी बालवाहिनी की जांच के भी निर्देश दिए गए है।
उपखण्ड अधिकारी ब्रह्मलाल जाट नावां सिटी