
Tableaux of Ram Darbar became the center of faith
नागौर. अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा की ओर से गुरुवार को पीपा महाराज की 700वीं जयंती पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान समाज की ओर हनुमान जन्मोत्सव पर भी राम दरबार की झांकियां निकाली गई। कलश शोभायात्रा सुबह तहसील चौक स्थित पीपा महाराज मंदिर से सुबह निकली। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सर्किट हाउस के निकट समाज के छात्रावास में पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं पारंरिक परिधानों में लाल रंग की साडिय़ों के साथ पगड़ी धारण किए हुए थी। इनके साथ ही आगे बाइक पर समाज के युवक केसरिया रंग में पगड़ी धारण किए हुए चल रही थी। कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समाज के छात्रावास पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात समाज के छात्रावास में आमसभा व माला बोली का कार्यक्रम हुआ। माला बोली पीपाजी, हनुमानजी एवं द्वारकाधीश के मालाओं की हुई। इसमें पीपा महाराज की माला का लाभ राकेश दहिया, हनुमानजी की माला का लाभ बाबूलाल एवं द्वारकाधीश की माला का लाभ रामबाबू को मिला। इस दौरान आमसभा में हुए चुनाव में विजय कुमार दहिया को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवरलाल दहिया ने की। इस मौके पर समाज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज के नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण अध्यक्ष विजय कुमार दहिया ने किया।
शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
शोभायात्रा में भगवाधारी पगड़ी के साथ बाइक पर चल रहे युवा एवं लाल रंग के पधिान में चल रही महिलाओं के जयकारों से वातावरण बदला नजर आया। इस दौरान श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। झांकी में पूरा राम दरबार का दृश्य जीवंत किया गया था।
शिक्षा के साथ सेवा के लिए युवा तत्पर रहें
इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय कुमार दहिया ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ ही सामाजिक सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार का होना बेहद आवश्यक है। समाज की एकता के लिए जरूरी है कि सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढकऱ सहभागिता करें। बालिका शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा ही समग्र विकास का आधार बनती है। दहिया ने हनुमान जयंती मनाए जाने की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला।
Updated on:
06 Apr 2023 09:41 pm
Published on:
06 Apr 2023 09:40 pm

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
