1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–नेता प्रतिपक्ष दूसरी बार सत्ता के ‘सिंहासन’ पर आरूढ़

मेड़ता सिटी (नागौर ).दो दिन पहले स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री की ओर से खुद नेता प्रतिपक्ष पवन परतानी को पालिकाध्यक्ष का कार्यभार संभालने का लेटर देने के बाद सोमवार को परतानी ने यह पदभार ग्रहण किया।

Google source verification

– स्वायत्त शासन विभाग के आदेश के बाद फिर पवन परतानी ने संभाला चेयरमैन का पद

– चेयरमैन बनने के बाद बोले- जितना उन्होंने अब तक किया वो हम 4-5 माह में कर सकते हैं

मेड़ता सिटी (नागौर ).दो दिन पहले स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री की ओर से खुद नेता प्रतिपक्ष पवन परतानी को पालिकाध्यक्ष का कार्यभार संभालने का लेटर देने के बाद सोमवार को परतानी ने यह पदभार ग्रहण किया। यहां नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ईओ की मौजूदगी में परतानी ने चेयरमैन पद की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निलंबित पालिकाध्यक्ष ने जो काम साढ़े 4 साल में किया है, उतना हम शेष बचे इन 4-6 महीने में पूरा करने की ताकत रखते हैं।

दरअसल, पिछले महीने राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में पालिकाध्यक्ष गौतम टाक को चेयरमैन के पद से निलंबित कर दिया था। जिसकी जगह स्वायत्त शासन विभाग ने नेता प्रतिपक्ष परतानी को पालिकाध्यक्ष बनाया था। पदभार संभाले 7-8 दिन ही हुए थे कि टाक हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गए और एक बार फिर पालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। लेकिन राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से की गई न्यायिक जांच में टाक पर लगाए गए आरोेप साबित होने पर उन्हें दोषी पाए जाने पर दोबारा निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद से इतने दिनों से पालिकाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। जिसकी वापस स्वायत्त शासन विभाग ने पवन परतानी को कमान सौंपी है। डीएलवी के आदेश के बाद परतानी ने सुबह अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी, विधायक लक्ष्मणराम कलरू की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।

शोक के दिन होने के चलते नहीं पहना साफा व माला

इस दौरान विधायक कलरू, संजीव सिंह डांगावास, रामकिशोर पंचारिया, शहर मंडल अध्यक्ष मोहित माली, पार्षद राजेंद्र सांखला, रामसुख मुंशी, श्वेता सोनी, शोभा लाहोटी सहित जनप्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष परतानी को साफा और माल्यार्पण से अभिनंदन करने लगे। जिस पर परतानी ने शोक के दिन होने के चलते साफा व माला नहीं पहने।

जितना समय मिला, उसमें सभी 40 वार्डों का करेंगे विकास

पालिकाध्यक्ष परतानी ने कहा कि चेयरमैन बनाए जाने लेकर 4 अप्रेल को प्रक्रिया पूरी कर ली गई। लेकिन अब अनौपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करके कार्य शुरू किया है। हमारी एक रीति-नीति है कि जिस काम को हम छोड़ते हैं उसको भूलते नहीं। जब मैं पिछले कुछ दिनों के लिए पालिकाध्यक्ष बना था तो हमने जो काम शुरू किए थे और वे अधूरे रह गए उनको सबसे पहले प्राथमिकता से पूरा करेंगे। हमें जितना भी समय मिला है, उसमें सभी 40 वार्डों का विकास करवाएंगे।

शुरू होगा मेड़ता का रुका हुआ विकास : कलरू

पालिकाध्यक्ष परतानी ने कहा कि पार्टी में फूट की अफवाहें फैलाई जा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है, आप इन पर ध्यान मत दें। सब विकास पर ध्यान दें। कांग्रेस के चेयरमैन ने जो काम साढ़े 4 साल में किया वो काम हम इन 4-6 महीनों में करने की ताकत रखते हैं। इस दौरान विधायक कलरू ने कहा कि परतानी के नाम का चयन तो कभी का हो गया था। लेकिन निकाय क्षेत्रों में परिसीमन कार्य में सभी अधिकारी व्यस्त थे। जिसके चलते देरी हुई। डबल इंजन की सरकार के साथ मेड़ता में अब हमारी पार्टी के पालिकाध्यक्ष परतानी के कार्यभार ग्रहण करने से मेड़ता का रुका हुआ विकास शुरू होगा।