नागौर

प्रेमिका की भाई से बढ़ती नजदीकिया रास नहीं आई छोटे को, जान से मारकर धरने पर बैठ गया

-नाबालिग छोटा भाई निरुद्ध-प्रेमिका सहित तीन अन्य गिरफ्तार -तीन दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त -पुलिस शक ना करे, इसलिए बैठा धरने पर

2 min read
Aug 07, 2023
असल में लेखराज की अपनी प्रेमिका से बढ़ती नजदीकियां देख कई बार भाइयों में झगड़ा होता रहा। बात ज्यादा बढ़ी तो छोटे भाई ने बड़े भाई को रास्ते की हटाने की ठान ली।


नागौर/रियांबड़ी. अपनी प्रेमिका से बड़े भाई की बढ़ती नजदीकियां उसे रास नहीं आई। रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका व साथियों के साथ बड़े भाई को रास्ते से हटा दिया। कोई शक ना करे, इसलिए स्थानीय विधायक के साथ तीन दिन तक धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करता रहा। पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाई तो खुद चौंक गई, नाबालिग भाई को निरुद्ध कर लिया जबकि प्रेमिका व दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों साथी भी उसके रिश्ते में भाई हैं।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि शव को लेकर चल रहे गतिरोध में भी पुलिस अपनी जांच में जुटी रही। कड़ी से कड़ी जोड़ी तो मृतक लेखराज बावरी (20) पुत्र अहमदराम निवासी मंडावरा के छोटे भाई की भूमिका संदिग्ध मिली। यही नाबालिग भाई पिछले तीन दिन से धरने पर बैठ न्याय की गुहार कर रहा है। पुलिस ने राजूराम मेघवाल, अशोक मेघवाल के साथ सपना मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। कुचामन एएसपी संजय गुप्ता के साथ सीओ डेगाना और डेगाना सीआई सुखराम चोटिया की तत्परता से मामले का खुलासा हो गया।

यह है मामला

असल में लेखराज की अपनी प्रेमिका से बढ़ती नजदीकियां देख कई बार भाइयों में झगड़ा होता रहा। बात ज्यादा बढ़ी तो छोटे भाई ने बड़े भाई को रास्ते की हटाने की ठान ली। छोटे ने प्रेमिका सपना को फोन कर रात में बड़े भाई से बुलवाया। इसी दौरान घात लगाकर पहले से बैठे मृतक के छोटे भाई, राजूराम व अशोक ने कुल्हाड़ी से हमला कर लेखराज को मौत के घाट उतार दिया था। अशोक उसकी मौसी तो राजूराम उसका चचेरा भाई है। गौरतलब है कि उपखंड क्षेत्र के मंडावरा गांव में तीन दिन पूर्व लेखराज का शव सड़क किनारे मिला था। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ नौकरी, मुआवजा को लेकर मेड़ता विधायक इंद्रा बावरी समेत अन्य लोग धरना दे रहे थे। यहां तक कि मृतक का पोस्टमार्टम तक नहीं होने दे रहे थे। रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा किया तो धरने पर बैठे विधायक समेत अन्य भी इधर-उधर हो गए। परिजन व समाज के लोग पोस्टमार्टम पर माने। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दो दिन पहले भी झगड़े थे

घटना से दो दिन पहले भी पुष्कर नर्सरी में दोनों भाई आपस में लड़े थे। इसी बात को लेकर प्रेमिका से बात करवा कर उसे रात को बुलाया और बातों में उलझाकर रखने को कहा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पादूकलां थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह, थांवला थाना प्रभारी विनोद कुमार मीना सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मेहनत से कई दिनों से चल रहा गतिरोध खत्म हुआ।

फोटो- आरबी- 070852- रियांबड़ी. हत्या के आरोपित पुलिस गिरफ्त में।

Published on:
07 Aug 2023 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर