2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…शादियों के सावों की धूम से बाजारों में आया बूम, मुस्कराए बाजार…VIDEO

नागौर. शादियों के सावों की धूम में बाजारों का माहौल बदल गया है। बाजार में शादी-विवाह के लिए खरीदारी होने लगी है। कोई आभूषण की बुकिंग करा रहा है, तो कोई उपहार में देने के लिए जेवरात और अन्य गिफ्ट आयटम खरीदने लगा हुआ है। गहने, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स आइटम एवं फर्नीचर सहित अन्य सामान की […]

Google source verification

नागौर. शादियों के सावों की धूम में बाजारों का माहौल बदल गया है। बाजार में शादी-विवाह के लिए खरीदारी होने लगी है। कोई आभूषण की बुकिंग करा रहा है, तो कोई उपहार में देने के लिए जेवरात और अन्य गिफ्ट आयटम खरीदने लगा हुआ है। गहने, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स आइटम एवं फर्नीचर सहित अन्य सामान की खरीदारी तेजी से हो रही है।
शादियों के सावों की चल रही धूम से व्यवसायिक क्षेत्रों में उछाल आया है। बाजारों में वैवाहिक कार्यक्रम के चलते बाजार में जमकर सामान की खरीदारी होने के साथ ही शहर के सभी मैरिज हाउस और गार्डन बुक हो चुके हैं। डीजे, बैंड, घोड़ा की चांदी हो गई है। वह विवाह के शुभ मुहूर्त को लेकर उत्साहित हैं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि शादियों का सीजन शुरू होने से व्यापार में उठाव आने की उम्मीद हैं।

फर्नीचर की दुकानों पर भीड़
शादी-विवाह की तैयारी के लिए और उपहार में देने के लिए बाजार में फर्नीचर की दुकानों पर भी अलमारी, डबल व सिंगल बेड आदि की खरीददारी ज्यादा हो रही। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी फ्रिज, एयरकंडीशन, एलईडी आदि की खरीद के लिए दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है।
पीतल-स्टील के बरतनों की बिक्री
वैवाहिक सीजन के चलते स्टील और पीतल के बर्तनों की मांग होने से शहर के बाजार में बर्तनों की दुकानों में भी अच्छी खासी रौनक है। लोग शगुन के बतौर पीतल के बर्तनों की अधिक खरीद कर रहे हैं। इसके साथ ही स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी हो रही है। इसमें विभिन्न प्रकार की सजावटी थाली, कटोरे, फेंसी जग, चम्मच आदि के आइटम की मांग है। बर्तन व्यापारी सुमित का कहना है कि विवाह के सीजन में बर्तन कारोबार में मुनाफा अधिक होने की संभावना है। किराना कारोबार में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। किराना कारोबार अब रोजाना का हजारों से लाखों तक पहुंच गया है। किराने की दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है।

भाव ज्यादा होने के बाद भी खरीद
वैवाहिक सीजन के चलते सर्राफा कारोबार में भी उछाल आया है। सोमवार को सर्राफा की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की ओर आभूषणों की खरीद के लिए भीड़ रही। लोग अपनी जरूरत के अनुसार सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते रहे। सोने के भाव में उछाल होने के बाद भी कारोबार मंदा नहीं पड़ा है। सर्राफा व्यवसायी मनीष सुराणा ने बताया कि महंगाई के चलते सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों में ज्यादातर वह कर हैं। जिन्हें अपने बेटे बेटी की शादी करनी है या फिर दुल्हन को उपहार देने वाले रिश्तेदार। इसके चलते सर्राफा व्यवसाय का कारोबार का प्रतिदिन का आंकड़ा लाखों में पहुंच गया है।

कपड़ा बाजार में उमडे खरीदार
वैवाहिक सावों की धूम के चलते कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग परिवार सहित खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। सदर बाजार, किले की ढाल, बरतन बाजार आदि क्षेत्र की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कपड़ा व्यवसायी रमेश एवं शैलेश ने बताया कि सावों की मांग से कपड़े का कारोबार पटरी पर आ गया है। इसमें पारंपरिक परिधानों के साथ ही अत्याधुनिक रेडीमेड कपड़ों की खरीद तेजी से की जा रही है। इसके चलते प्रतिदिन का व्यवसाय अब हजारों में दौडऩे लगा है

ब्यूटीपार्लर में बढ़ी भीड़
वैवाहिक सावों की धूम से चूड़ी की दुकानों में महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। कांच व लाख के चूड़ा-चूडिय़ां और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी करती नजर आ रही है। चूड़ी बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि बाजार में कांच की चूडिय़ां और लाख के बने चूड़े 100 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शहर में चूड़े और सौंदर्य प्रसाधनों की अनुमानित बिक्री भी अब हजारों में हो रही है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ हो रही है। पुरुषों एवं महिलाओं में शादियों में जाने से पहले खुद को सजाने की लगी होड़ ने ब्यूटीपार्लर एवं सैलून के दुकानों की रौनक बढ़ा दी है।
इनको भी हो रहा मुनाफा
शादियों का सीजन चलने से गाडिय़ों, टेंट, केटरिंग, हलवाई, सामुदायिक भवनों, गेस्ट हाउस एवं होटल्स आदि के कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। होटल एवं गेस्ट हाउसों भी गुलजार नजर आने लगे हैं।