9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदीना के घर में ऐसा क्या दिखा कि वहीं गुजार गए रात!

जिले के मौलासर के पास ग्राम दाउदसर में बुधवार रात चोरों ने एक साथ चार सूने मकानों से एक लाख रुपए नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

babulal tak

Feb 17, 2017

थानाधिकारी शम्भूसिंह शेखावत ने बताया कि दाउदसर निवासी मदीना बानो पत्नी रामूखां ने इस बारे में चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर गुरुवार को मौका मुआयना किया।

दाउदसर सरपंच रहे शौकत अली खां ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने एक ही रात में गांव के रामूखां मुसलमान, भंवरसिंह पुत्र पदमसिंह राजपूत, दयालसिंह पुत्र किशोरसिंह राजपूत व जीवण खां पुत्र मजीदखां कायमखानी के घरों में सामान चुरा लिया।


लम्बे समय से मकान सूने
भंवरसिंह, दयालसिंह व जीवण खां तीनों ही मकान मालिक जयपुर में रहने से लम्बे समय से इनके मकान सूने पड़े थे। वही रामुखां की पत्नी मदीना बुधवार रात किसी काम के लिए परिवार सहित भदलिया-नोसर निवासी अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। चोरों ने मकान सूना देखकर वारदात की।


थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मदीना बानों ने रिपोर्ट दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में कमरे में लोहे के संदूक में रखे एक लाख रुपए की नगदी सहित करीब दस तोला सोने चांदी के आभूषण चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें

image