1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक ने क्रूजर जीप को मारी टक्कर, पांच जातरूओं की दर्दनाक की मौत

- सुरपालिया थाना इलाके में हुआ भीषण सड़क हादसा - नौ घायलों को इलाज के लिए नागौर के जेएलएन चिकित्सालय में कराया भर्ती - रामदेवरा से लौटकर सालासर बालाजी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। - सभी सीकर जिले के रींगस के पास के रहने वाले थे

less than 1 minute read
Google source verification
ट्रक ने क्रूजर जीप को मारी टक्कर, पांच जातरूओं की दर्दनाक की मौत

नागौर के जेएलएन चिकित्सालय में उपचाराधीन घायल

नागौर. सुरपालिया थाना इलाके में गुरुवार रात ट्रक ने क्रूजर कार को टक्कर मार दी। हादसे में रामदेवरा से लौटकर पांच जातरूओं की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि नौ जने गंभीर घायल हो गए है। घायलों को नागौर के जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे सीकर जिले के आभावास (रींगस ) निवासी क्रूजर जीप में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री बाबा रामदेवजी के दर्शन कर सालासर बालाजी जा रहे थे। उसी दौरान बुरडीफाटा के निकट सामने से आते ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार फूलचंद, रोहिताश, कौशल्या, हेमराज व रुकमा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल राजेश ने बताया कि सभी लोग रामदेवरा से लौटते हुए सालासर बालाजी के दर्शन करते हुए गांव आभावास लौटने वाले थे । इसीबीच बुरडीफाटा के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने पर जायल डिप्टी रामेश्वरलाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
ये हुए घायल

चेनी देवी, रामावतार, राजेश, विष्णुदत्त, शांता लाला, सजना, लक्की, कन्हैयालाल, दापी देवी, रविन्द्र घायल हो गए। घायलों को नागौर के जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दो जनों के मामूली चोट आई है।

....तो दौड़ पड़े ग्रामीण

हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के बड़ी संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से नागौर भेजा।

Story Loader