4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो: धरती पर उतरे शनि देव तो श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का ज्वार

नागौर. शनि देव की जयंती गुरुवार को हर्षोल्लाषपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर शहर के जड़ा तालाब स्थित शनि देव मंदिर से जहां कलश शोभायात्रा झांकियों के साथ निकली, वहीं भार्गव मोहल्ला से भी शनि देव की झांकियों सहित निकली शोभायात्रा आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इस दौरान शोभायात्रा गुजरने वाले स्थानों पर स्वागत किया […]

Google source verification

नागौर. शनि देव की जयंती गुरुवार को हर्षोल्लाषपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर शहर के जड़ा तालाब स्थित शनि देव मंदिर से जहां कलश शोभायात्रा झांकियों के साथ निकली, वहीं भार्गव मोहल्ला से भी शनि देव की झांकियों सहित निकली शोभायात्रा आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इस दौरान शोभायात्रा गुजरने वाले स्थानों पर स्वागत किया गया।
शहर के जड़ा तालाब के निकट स्थित शनि देव मंदिर से सुबह करीब आठ बजे शनि देव के अर्चन के साथ कलश शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा कलक्ट्रेट चौराहा, पुराना जिला हॉस्पिटल चौराहा, नया दरवाजा, बंशीवाला मंदिर, हाथी चौक एवं रामपोल होते हुए वापस शनि देव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान शनि देव अपने शस्त्रों के साथ झांकी रूप में सजे हुए चल रहे थे। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण हनुमान एवं नवग्रह की झांकी श्रद्धालुओं के श्रद्धा का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा गुजरने वाले रास्तों पर फूलों की बारिश के साथ झांकियों में सजे देवी-देवताओं का अर्चन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में हुए हवन में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनि देव को आहुतियां अर्पित कर मनवांछित कामनाएं की। विशेष रूप से 11 जोड़ों ने शनि देव का अर्चन करते हुए आहुतियां अर्पित की। इस दौरान विकलांग विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पापालाल सांखला, महावीर गौशाला के अध्यक्ष दौलत भाटी, पुजारी सुखदेव भार्गव, गिरधारीलाल, ताराचंद महाराज, सेवकराम, श्याम, मनीराम सांखला, केवलचंद वर्मा आदि मौजूद थे। रात्रि में हुई भजन संध्या में कलाकारों ने एक बढकऱ एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रोता देर रात्रि तक बंधे नजर आए।
किया हवन, मनाई शनि जयंती
शहर के भार्गव मोहल्ला स्थित शनि देव मंदिर में भी गुरुवार को शनि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शनि देव के अर्चन के साथ शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा शनि देव मंदिर से रामपोल, हाथी चौक, बंशीवाला मंदिर, लोहियों का चौक, नया दरवाजा, पुराना अस्पताल से नकास गेट होते हुए शनि मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल भगवान शिव, भृगु ऋषि एवं हनुमान की झांकी आस्था का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के रामपोल क्षेत्र में पहुंचने पर रामपोल के रामनामी महंत मुरली राम महाराज के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, जिला मंत्री मेघराज राव, सह मंत्री रामनिवास झाड़वाल, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, राधेश्याम टोगासिया, श्याम माथुर, चेनाराम कच्छावा, नेमीचन्द राणावत ,नागर चन्द भार्गव, जंवरीलाल भट्ट, बजरंग दल के अनिल खदाव, गौ सेवा प्रमुख सुरेश अटल, बालमुकुंद ओझा, सूरजमल भाटी,मातृ शक्ति की जिला संयोजिका अनुपमा उपाध्याय, दुर्गा वाहिनी की सह जिला संयोजिका मेघा सांमरिया आदि मौजूद थीं। देर शाम हुई हुई भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी।