26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरी पर बैठती थीं बेटियां, ग्रामीणों ने बनवा दिया फर्नीचर

जिले के सर्वाधिक नामांकन वाले विद्यालयों में शुमार विद्यालय के बच्चे दरी पट्टी पर बैठते थे। लाडलियों के प्रति सोच से बदली तस्वीर,रोहिणी स्कूल में सभी कक्षाओं में फर्नीचर व्यवस्था ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

babulal tak

•

Updated: 18 Sep 2016, 12:15 PM IST

नागौर. राउमावि रोहिणी स्कूल की खास बात यह है कि यहां कक्षा १२ तक पढऩे वाले विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या ज्यादा है। बेटियों को फर्नीचर के अभाव में बैठने में हो रही दिक्कत जानकार ग्रामीणों ने बेटियों के लिए फर्नीचर बनाने का निर्णय लिया। इसकी शुरुआत गत स्वतंत्रता दिवस पर रोहिणी विकास सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा ने स्कूल में फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा करके की।

ग्रामीणों ने पेश की मिशाल

शर्मा की इस पहल को अंजाम तक पहुंचाया ग्रामीणों ने मिलकर। ग्रामीणों ने बच्चों को दरी पट्टी के स्थान पर फर्नीचर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। ठेठ ग्रामीण संस्कृति के बावजूद लोगों में बेटियों की शिक्षा के प्रति जज्बा कतई कम नहीं था। इसके लिए ग्रामीणों ने एक कमेटी बनाई व स्कूल में फर्नीचर की समस्या दूर करने की दिशा में कार्य शुरू किया गया। प्रभावी शिक्षण व्यवस्था के लिए गांव के ६८ ग्रामीणों ने मिलकर ९ लाख रुपए की राशि एकत्र कर स्कूल में ६३० छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की।

जिले में नामांकन में तीसरे स्थान पर

गांव में बुजुर्ग व युवाओं की कमेटी ने फर्नीचर का बीड़ा उठाया। गांव के प्रेमरतन शर्मा ने एक लाख, कुनाराम ने ७१ हजार, रामनारायण लोहिया ने ५१ हजार, राधेश्याम जोशी समेत ७ जनों से २१-२१ हजार व ३५ अन्य लोगों ने ११-११ हजार,२३ जनों ने ५१००-५१०० रूपए की राशि एकत्र कर ९ लाख रुपए संग्रहित किए। गौरतलब है कि जिले में राजकीय स्कूलों में थांवला में सर्वाधिक ६८५, आलनियावास में ६४५ व रोहिणी में ६३० नामांकन है। रोहिणी में छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है। स्कूल परिसर में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में विधायक हबीबुर्रहमान ने भामाशाहों का सम्मान किया व स्कूल के चार दीवारी का निर्माण करवाने की घोषणा की।

गांव को रखें साफ-सुथरा

डीईओ सीताराम गर्गने ग्रामीणों का अच्छे नामांकन के लिए आभार जताया। बीडीओ सतपाल कुमावत ने गांव में स्वच्छता को लेकर भी सजग रहे व गांव को साफ सुथरा रखें। प्रधानाचार्य रामावतार चिनिया ने स्कूल की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। भाजपा नेता भोमसिंह बाराणी, सरपंच प्रतिनिधि तिलोक पूनिया, सेवानिवृत शिक्षक किशन लाल, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सोनी, रूपचंद जोशी, लक्ष्मण जोशी, गुमानाराम पूनिया, अखाराम, दीपसिंह राठौड़ उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग