नागौर. शहर के गुड़ला चौराहे पर करीब पंद्रह बीघा भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमी अर्से से यहां काबिज थे और मकान तक बना रखे थे। भूमि को कब्जाने के लिए तारबंदी कर रखी थी।
उपखंड अधिकारी अमितकुमार चौधरी ने बताया कि गुड़ला चौराहे पर राजस्व भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पर कार्रवाई की गई। यहां कच्चे-पक्के मकान व निर्माण कार्य भी हो रखा था। भूमि के चहुंओर तारबंदी की गई थी, ताकि पूरी भूमि कब्जे में रह सके। सूचना मिलने पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार सुभाष कुमार, आरआई कैलाशराम, पटवारी निर्मला भाटी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई में नगर परिषद की लोडर मशीन व डम्पर आदि भी मंगवाए गए, ताकि सामान कब्जे में ले सके।