9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में लगी आग महिला अचेत

जिले के मौलासर कस्बे के पास ग्राम निमोद की मेघवालों की ढ़ाणी में मंगलवार शाम आग लग गई। आग इतनी तेज थी की देखते ही देखते कानाराम मेघवाल की ढाणी कुछ ही देर में राख में तब्दील हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

babulal tak

Apr 05, 2016

aag

aag

नागौर जिले के मौलासर कस्बे के पास ग्राम निमोद की मेघवालों की ढ़ाणी में मंगलवार शाम आग लग गई। आग इतनी तेज थी की देखते ही देखते कानाराम मेघवाल की ढाणी कुछ ही देर में राख में तब्दील हो गई। घटना के समय परिवार का एक भी सदस्य ढाणी में मौजूद नही था। कुछ ही समय में ढाणी में बने कच्चे झुपे व छप्पर आग में स्वाह हो गए। जानकारी के अनुसार कानाराम मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। ढाणी में कानाराम की पत्नी भंवरी देवी व उसके बच्चे रह रहे थे। भंवरी देवी मजदूरी करने के लिए गई हुई थी। ग्रामीणों की इत्तला पर जब भंवरीदेवी ढाणी पहुंची तो आग का मंजर देख कर अचेत हो गई। ग्रामीणों ने उसे निमोद अस्पताल में भर्ती कराया।