
temperature,fog,weather,clouds,Fall in temperature,
नागदा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शीत हवाओं ने शहर के मौसम में ठंडक घोल दी है। उक्त हवाओं के चलते शहर के तापमान में एकाएक २ डिग्री तापमान नीचे गिरा है। मंगलवार पूरा दिन सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा। ठंड के तेवर देखकर मुख्य बाजारों में चहल कदमी कम रही। साथ ही दूसरी ओर बुधवार व गुरुवार को मावठा गिरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कोहरा सुबह १० बजे बाद साफ हुआ।
हवा के रुख बदलने और बादलों के छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। बादलों के आने और हवा की र?तार अधिक होने से अधिकतम तापमान २४ डिग्री और रात का तापमान ९ डिग्री दर्ज रिकार्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी उत्तर की हवाओं की गति बदली है। हवाओं का रुख दक्षिण पूर्वी हो गया था। इससे आसमान में कुछ बादल आए गए है और वातावरण को लगातार आर्द्र कर रहे हैं।
मावठा गिरना रहेगा जारी : नागदा-खाचरौद विकासखंड में सर्द हवाएं और कोहरे का एकाएक प्रभावशील होना उत्तर की शीत हवाओं का असर है। डॉ. गुप्त के अनुसार तापमान कम होने से धुल व धुएं के कण भारी हो जाते है। कण भारी होने से कोहरा बनकर वातावरण में छा जाते है।
दूसरी ओर तापमान बढऩे के साथ ही धुल के कण भारी होकर जमीन पर बैठ जाते है, जिसके बाद कोहरा समाप्त हो जाता है। शहर में बीते ०१ दिसंबर से सुबह ०८ बजे कोहरा देखा जा रहा है। मौसम अधिक्षक डॉ. गुप्त के अनुसार पश्चिमी मप्र समेत जिले में मावठा गिरने के आसर बन रहे है। जिसके नागदा-खाचरौद विकासखंड की जलवायु में आद्रर्ता कम आंकी जा रही है।
मावठा गिरना रहेगा जारी
नागदा-खाचरौद विकासखंड में सर्द हवाएं और कोहरे का एकाएक प्रभावशील होना उत्तर की शीत हवाओं का असर है। डॉ. गुप्त के अनुसार तापमान कम होने से धुल व धुएं के कण भारी हो जाते है। कण भारी होने से कोहरा बनकर वातावरण में छा जाते है। दूसरी ओर तापमान बढऩे के साथ ही धुल के कण भारी होकर जमीन पर बैठ जाते है, जिसके बाद कोहरा समाप्त हो जाता है। शहर में बीते ०१ दिसंबर से सुबह ०८ बजे कोहरा देखा जा रहा है। मौसम अधिक्षक डॉ. गुप्त के अनुसार पश्चिमी मप्र समेत जिले में मावठा गिरने के आसर बन रहे है। जिसके नागदा-खाचरौद विकासखंड की जलवायु में आद्रर्ता कम आंकी जा रही है।
इधर, जनजीवन प्रभावित
घने कोहरे के कारण शहर वासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर दहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों का, शहर में समीप के ग्रामीण क्षेत्रों से मजदूर शहर पहुंचते है। कोहरे के कारण यातायात साधन नहीं मिलने से मजदूरों को शहर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। दूसरी ओर दिनभर चलने वाली सर्दहवाओं में बाजार को काफी प्रभावित किया है। सर्द मौसम के चलते रात ९.३० बजे तक चलने वाली मुख्य बाजार की दुकानें रात ८ बजे पूर्व ही बंद हो रही हैं।
Published on:
27 Dec 2017 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allनागदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
