
trouble,New Bus Stand,
नागदा. शहरवासियों को नवीन बस स्टैंड की सुविधा तो मिल गई, लेकिन बस यात्रियों को स्टैंड पर बेहतर सुविधा मिलने के बजाए थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल राजा जन्मेजय बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते यात्री स्टैंड परिसर में बैठने की बजाए स्टैंड परिसर के बाहर बैठ कर बसों का इंतजार कर रहे हैं। विडंबना यह है, कि स्टैंड परिसर में मौजूद कुल ७७ पंखों में से मात्र ३ पंखों को चालू रखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार यात्रियों की संख्या बढऩे के बाद ही स्टैंड परिसर की सभी सुविधाओं को सुचारु किया जाएगा। परेशानी यह भी है, कि स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्री शहर के बाहर से आते है। बाहरी यात्री होने के कारण वह स्टैंड की खामियों की शिकायत संबंधितों को नहीं कर पाते।
स्टैंड के नाम में सुधार हुआ
बीते दिनों आई तेज आंधी के चलते बस स्टैंड पर लिखे गए ग्लोइन बोर्ड के नाम से जन्मेजय से (जे) की मात्रा टूटकर गिर गई थी। जिसके चलते बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टैंड के नाम को पढऩे में असुविधा हो रही थी। मात्रा टूटकर गिरने का चित्र कई रहवासियों ने सोशल साइटों पर शेयर किया था। बता दें, कि मामले को पत्रिका द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। मामले की सुध लेते हुए नगर पालिका अफसरों ने नाम से टूटकर गिरे हुए अक्षर को सुधरवा दिया।
मामले की जानकारी आपसे प्राप्त हुई। ऐसा कोई नियम नहीं है, कि स्टैंड परिसर के पंखों को बंद रखा जाए व यात्रियों की संख्या बढऩे के बाद पंखों को सुचारु रूप से चालू रखा जाए।
अशोक मालवीय, अध्यक्ष, नगर पालिका
-------
व्यास सुरक्षा समिति सदय नियुक्त
नागदा ञ्च पत्रिका. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन (आरटीओ) द्वारा सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय के निर्देशानुसार जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य के रूप में संदीप व्यास, जिला महामंत्री युवा मोर्चा को नियुक्त किया गया है। व्यास इस दौरान उज्जैन आरटीओ कार्यालय पर बैठक में उपस्थित रहकर परिवहन एवं यातायात संबंधित समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। जिससे आम नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी।
Published on:
27 Jun 2018 01:01 am
बड़ी खबरें
View Allनागदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
