
File Photo
नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर (Naxal Attack in Narayanpur) जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाते हुए सीएएफ कैम्प (CAF Camp) पर हमला कर दिया। नक्सलियों के हमले में सीएएफ के एक जवान के शहीद होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। बता दें कि नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह के एक दिन पहले वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल, शहीदी सप्ताह के एक दिन पूर्व नारायणपुर जिले के करियामेटा स्थित सीएएफ कैम्प पर आज सुबह 8 बजे 100 से अधिक नक्सलियों ने हमला बोल दिया। नक्सलियों की गोलीबारी में सीएएफ के जवान के शहीद होने की खबर है।
नक्सलियों और जवानों के बीच करीब दो घंटे मुठभेड़ चली। हालांकि, जवानों की जवाबी फायरिंग में नक्सली वहां से भाग खडे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की क्षेत्र में मौजूदगी की आशंका को देखते हुए वहां सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
नक्सलियों (Naxalites) ने अपने प्रभाव वाले इलाकों में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह (Naxal Shaheedi Saptah) मनाने का ऐलान किया है। इसीलिए बस्तर पुलिस (Bastar Police) भी अलर्ट मोड पर है।
इसलिए मनाते हैं शहीदी सप्ताह
विभिन्न मुठभेड़ अथवा अन्य कारणों से मारे गए अपने नक्सली साथियों की याद में हर साल शहीदी सप्ताह का आयोजन करते हैं। इस दौरान अपने साथियों को श्रद्धांजलि देकर उनकी याद में शहीद स्मारक का निर्माण भी करते हैं।
Updated on:
27 Jul 2020 01:55 pm
Published on:
27 Jul 2020 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनारायणपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
