1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP नेता की हत्या मामले में नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी, प्रेस नोट जारी कर कहा- निको कंपनी की दलाली कर रहा था इसलिए…

BJP Leader Sagar Sahu Murder Case: नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी की प्रवक्ता नीति ने एक प्रेस नोट जारी किया है जिसमें नक्सलियों ने BJP नेता की हत्या करने की बात कबूली है। पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी की प्रवक्ता नीति ने कहा कि, 10 फरवरी की शाम लगभग 8 बजे BJP नेता को उसके घर पर ही गोली मारकर ह्त्या कर दी गई

2 min read
Google source verification
Bijapur Naxali Encounter

Bijapur Naxali Encounter File Photo

BJP Leader Sagar Sahu Murder Case: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हाल ही में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर केस में नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस सम्बन्ध में माओवादी लीडर नीति ने प्रेस नोट जारी किया है। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर सागर साहू पर अमादाई खदान को लेकर दलाली करने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं, उन्होंने जिले के 18 गांव की जनता का अस्तिव खतरें में डालने के भी आरोप लगाए हैं।

इस वजह से उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को मौत की सजा देने की बात कही है। इसके अतिरिक्त नक्सलियों ने तीन अन्य लोगों को भी धमकी दी है कि वे जनता के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वे उनकी भी ह्त्या कर देंगे।

यह भी पढ़ें: समय पर खाना नहीं मिलने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BJP नेता की हत्या करना किया क़ुबूल
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी की प्रवक्ता नीति ने एक प्रेस नोट जारी किया है जिसमें नक्सलियों ने BJP नेता की हत्या करने की बात कबूली है। पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी की प्रवक्ता नीति ने कहा कि, 10 फरवरी की शाम लगभग 8 बजे BJP नेता को उसके घर पर ही गोली मारकर ह्त्या कर दी गई।

इसलिए की BJP नेता की ह्त्या
आगे नीति ने कहा कि, अमादाई पहाड़ के चारों ओर 6 पुलिस कैंप बिठाने में सागर साहू ने सहायता की थी। बस्तर के संसाधन बेचने के लिए पूंजीपतियों के साथ कई समझौते किए थे। इस मामले को लेकर BJP नेता सागर साहू को बहुत समझाया भी गया। लेकिन वह नहीं माना। इस वजह से इसे मौत की सजा दी गई। नक्सली लीडर ने आगे कहा, सागर साहू 2015 से पुलिस की मुखबिरी और निको कंपनी की दलाली कर रहा था। वह क्षेत्र के 84 परगना, 18 पंचायत के गांव की जनता के अस्तित्व को बर्बाद करने में लगा हुआ था।

तीन और लोगों को दी चेतावनी
नक्सली लीडर ने बैदराज, कोमल मांझी, हरि मांझी को धमकी दी कि वे अमादाई खदान का दलाल, निको कंपनी के एजेंट बनकर काम न करें। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि वे जनता के बीच आकर अपनी गलती स्वीकार कर लें। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें सागर साहू जैसी मौत की सजा दी जाएगी।

Story Loader