मिली जानकारी के अनुसार विकास यात्रा का कारवां जब नारायणपुर पहुंचा तो वहां 223 करोड़ के कार्यों का की सौगात लेकर भाजपा की विकास यात्रा पहुंची। जिनमें इंडोर स्टेडियम के साथ-साथ 500-500 सीटर बालक बालिका छात्रावास का निर्माण, पर्यावरण पार्क, 175 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया, 5 पंचायत भवन का लोकार्पण और केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण, नेलवाड़ 220 केवी विद्युत सबस्टेशन का निर्माण होगा। ओरछा में तहसील कार्यालय, पॉलिटेक्रिक कॉलेज, का भूूमि पूजन करेगें। वहीं श्रमिकों को 2000 के सायकल, 100 सिलाई मशीन, 1500 राजमिस्त्रियों को औजार का भी वितरण किया जाएगा। वहीं जिले की सबसे बड़ी सौगात अबुझमाड़ के 10 गांव के 169 परिवारों को 685 एकड़ भुमि का भुस्वामी अधिकार पत्र का वितरण किया जाएगा। जिसको लेकर अबुझमाड़ के लोगों में खुशी की लहर है।