सीएम के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। इस विकास यात्रा को लेकर तमाम चर्चा हो रही है। मात्र एक घंटे के कार्यक्रम के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है। बता दें कि छह माह पहले प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह चारामा विकासखंड के बाड़ाटोला, जिला मुख्यालय में साहू समाज कार्यक्रम के अलावा एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अब सरकार के विकास कार्यों को दिखाने यहां पहुंच रहे हैं। 14 मई को शहर से लगे गोविन्दपुर में कार्यक्रम स्थल का चयन किया गया है, जहां तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। सूत्रों की माने तो मंच के अलावा टेंट बाहर से लाया गया है, इसके अलावा शहर के एनएच को दोनों छोर की सफाई कराई जा रही है।