रायपुर . छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की विकास यात्रा पर कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है। प्रदेश कांगे्रस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस विकास कार्यो का विरोध नहीं कर रही है, विरोध सिर्फ विकास के नाम पर भाजपा सरकार की जनविरोधी, विकास विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का है।