डिजिटल भारत अभियान के तहत केन्द्र सरकार द्वारा भारत नेट परियोजना गांवों और शहरों के बीच डिजिटल दूरी को कम करने और आम जनता तक सूचना, शिक्षा, बाजार, बैंक और इंटरनेट की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। भारत नेट परियोजना, जिसे पहले राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क कहा जाता था, ने 2011 में कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त की थी और 2013 के अंत तक इसे पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी ,लेकिन यह लगातार पिछड़ती चली गई । एनडीए सरकार ने परियोजना की स्थिति की फिर से जांच की और 2016 के आखिर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा. इसके बाद पुन: भारत नेट परियोजना को पूरा करने के लिए दिसम्बर 2018 तक का दिया गया है।