
श्वान ने बचाई जवानों की जिंदगी फ़ाइल फोटो
Narayanpur News: इंसानों से सबसे करीब रहकर अपनी वफादारी साबित करने वाले बेजुबान श्वान की कई कहानियां हैं। ऐसा ही एक किस्सा नारायणपुर(Narayanpur News) के धनोरा में हुआ। यहां इस वफादार श्वान ने अपनी जान गंवाकर फोर्स के जवानों को भारी नुकसान से बचा लिया। इस दौरान आईईडी विस्फोट में उड़े छर्रे लगने के कारण आटीबीपी का जवान मनोज यादव भी घायल हो गया। इससे जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया है।
सर्चिंग टीम के साथ श्वान भी रोजाना जाता था
जानकारी के अनुसार, धनोरा थाने से सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इनके साथ ही एक श्वान भी था। इसे फोर्स के जवान खाना दिया करते थे। इसलिए वह इनके साथ अक्सर रहता था। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। इन सर्चिंग(Narayanpur News) कर रहे जवानों के आगे-आगे श्वान भी चल रहा था।
आईईडी को सूंघकर बैठ गया श्वान
बताया जा रहा है कि इसी रास्ते पर नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया हुआ था। श्वान आईईडी को सूंघकर उसके ऊपर बैठ गया। फोर्स जब वहां से गुजर गई तो वह आईईडी के ऊपर से हट गया लेकिन तभी जोरदार धमाका हुआ जिसमें श्वान की मौत हो गई।
Published on:
16 Feb 2023 11:32 am

बड़ी खबरें
View Allनारायणपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
