8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal Breaking : साल का पहला दिन नक्सलियों के लिए बना काल, जानिए ऐसी क्या सफलता मिली जवानों को

कड़ाई से पूछताछ करने बताया कि नक्सली कमांडर जयलाल के कहने पर सर्चिंग पर आए जवानों को नुकसान पहुचानें के लिए भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 2 Jan 2018, 5:15 PM IST

साल का पहला दिन नक्सलियों के लिए बना काल

नारायणपुर. जिले के अबूझमाड़ इलाके में जवानों को मिली बड़ी सफलता, नए साल का पहला दिन जवानों के लिए जहां जश्र का था वहीं नक्सलियों के लिए काल बनकर आया, धातक हथियारों के साथ जवानों ने 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी नक्सलियों को न्यायालय में पेश कर प्रशासन ने प्रेसनोट जारी किया है।

सोनपुर, ताहकाडोर, ब्रेहबेड़ा के जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्र पर सर्चिंग पर निकले थे
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चल रही लगातार नक्सल विरोधी अभियान में फिर जवानों को सफलता दिलाई है। इस नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम 30/12/2017 को सोनपुर, ताहकाडोर, ब्रेहबेड़ा के जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्र पर सर्चिंग पर निकले थे। जब जवान वापस आ रहे थे तो ताहकाडोह के पास पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान कुछ संदिग्ध लोग दिखे जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर 08 लोगों को पकड़ा है।

कड़ाई से पूछताछ करने पर
उन संदिग्ध लोगों से कड़ाई से जब पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि, नक्सली कमांडर जयलाल के कहने पर सर्चिंग पर आए जवानों को नुकसान पहुचानें के लिए भेजा गया है। लेकिन जवानों पर फायरिंग करने से पहले वे लोग जवानों ने ही तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया

ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार नक्सलियों में ये सभी थे जिनकी जानकारी निम्र प्रकार है
1. मंगू मंडावी पिता बिज्जा मंडावी उम्र 25 वर्ष निवासी कदेर(जनमिलिशिया)
2. लखमा उईके पिता मूरा उईके उम्र 35 वर्ष निवासी कदेर(जनमिलिशिया)
3. सुक्कू मंडावी पिता दसरू मंडावी उम्र 35 वर्ष निवासी कदेर(जनमिलिशिया)
4. पंडरू मंडावी पिता वत्ते मंडावी उम्र 21 वर्ष निवासी कदेर(जनमिलिशिया)
5. चमरू हिमाची पिता घासीराम उम्र 20 निवासी कदेर(जनमिलिशिया)
6. राजू नुरेटी पिता पांडू नुरेटी उम्र 25 निवासी कदेर(जनमिलिशिया)
7. सोनारू वड्डे पिता रजमन वड्डे उम्र 28 निवासी कदेर(जनमिलिशिया)
8. मूरा हिड़को पिता सायबी हिड़को उम्र 35 वर्ष निवासी कदेर(जनमिलिशिया)

ये सामान हुआ बरामद
गिरफ्तार नक्सलियों से जब्त सामानों में 06 नग भरमार बंदूक, 1 बंडल बिजली वायर, दो नग छूरी, दो नग छूरी दो नग जरकीन एक नग तिरपाल बरामद किया गया है।इन सभी गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में धारा 147,148,149 तथा 25 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।