4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों की नापाक करतूत, सड़क खोदकर लगाया IED बम, जवानों ने किया जब्त

CG Naxal Attack: जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क खोदकर आईईडी बम लगाया। (Narayanpur Naxal news) सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और आईईडी बम जब्त कर लिया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Mar 2024, 1:35 PM IST

cg_naxal_bainnar.jpg

Narayanpur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सली वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोंगडागांव के बाद अब नारायणपुर में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। वहीं जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क खोदकर आईईडी बम लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और आईईडी बम जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: Breaking: नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मोबाइल टावर पर लगाई आग, लगाया बैनर पोस्टर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने पुलिस कैम्प कड़ेनार एवं कडिय़ामेटा कड़ेमेटा के बीच ग्राम बुरगुम के पास में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा मार्ग खोदकर बैनर लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया।

यह भी पढ़ें: होती है यहां हर प्रार्थना पूरी, दुनिया के एकमात्र घूमते शिवलिंग के दर्शन से... Watch Video

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से आईईडी बम बरामद किया। नक्सलियों ने धमकी भरा पर्चा भी जारी किया था। जिसे पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।