3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Naxal Attack : मुख्यमंत्री की शपथ से पहले नारायणपुर में नक्सली हमला, एक जवान शहीद

Narayanpur Naxal Attack : नक्सलियों ने शपथ ग्रहण से पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है...

less than 1 minute read
Google source verification
naxal_news.jpg

Chhattisgarh Naxal news : विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। इस बीच नक्सलियों ने शपथ ग्रहण से पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।

यह भी पढ़ें: CG Cabinet Minister : साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन होंगे शामिल, सामने आए संभावित विधायकों के नाम

जंगल में लगाए IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने नारायणपुर के आमदई खदान में ये हमला किया।

यह भी पढ़ें: Swami Atmanand School: बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में भड़के कलेक्टर, जांच कमेटी गठित

यहां नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। इसकी चपेट में CAF 9वीं बीएन बटालियन के जवान आ गए। इस हमले में CAF कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए। जबकि आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं। SP पुष्कर शर्मा ने हमले की पुष्टि की है।

Story Loader