14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Naxal Breaking : नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ जारी, 1 से दो नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

घटना में 1 से 2 नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। मुठभेड़ में नक्सली मैग्जीन एवं कई नक्सली दैनिक उपयोगी सामान पुलिस ने घटना स्थल से बरामद

2 min read
Google source verification
नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ जारी

नारायणपुर. जिले के इरनपाल इलाके में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि, यह मुठभेड़ रूकरूक कर चल रही है। एक से दो नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटने की सूचना देते हुए नारायणपुर एसपी ने घटना की पुष्टि की है। यह भी ज्ञात हुआ है कि, घटना स्थल से नक्सलियों के दैनिक उपयोगी सामान भी बरामद हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के इरनपाल थानाक्षेत्र में आने वाले घोर जंगली इलाकों में डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टुकड़ी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी। घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी तुरंत मौके का इंतजार किए बिना वहां मोर्चा संभालकर नक्सलियों की फायरिंग का जवाब दिया। जिसमें रूक-रूक कर फायरिंग होती रही है। बताया जा रहा है कि, इस घटना में एक से दो नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। मुठभेड़ में नक्सली मैग्जीन एवं कई नक्सली दैनिक उपयोगी सामान पुलिस ने घटना स्थल से बरामद किए है। इस मुठभेड़ की पुष्टि भी एसपी ने की दी है

यह भी पढ़े
नक्सलियों के सबसे बड़े नेता को लगी गोली
दंतेवाड़ा . माओवादी नेता जोनल कमेटी के सदस्य गणेश उइके का गढ़ माने जाने वाला बीजापुर और दंतेवाड़ा का सरहदी इलाका पीडिय़ा में फोर्स पिछले तीन दिनों से डेरा डाले हुए थी। माओवादी नेता के इस गढ़ में जवानों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पर स्पाइक थे। इन स्पाइक में फंसकर डीआरजी के अफसर संग्राम सिंह राणा सहित अन्य जवान घायल हुए।

जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी भाग निकले
इसी बीच माओवादियों ने पहाडिय़ों से फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह खुद को जवानों ने सुरक्षित किया। इधर दूसरी टीम ने पहाड़ी पर चढ़कर माओवादियों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में माओवादियों के घायल होने का दावा भी किया जा रहा है। इधर जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी भाग निकले। मौके से पिट्टू, माओवादी साहित्य, करीब तीन किग्रा का एक टिफिन बम, इलेक्ट्रीक वायर, कंप्यूटर केबल, एक इन्वर्टर तथा दो कलर प्रिंटर बरामद हुआ।