12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारायणपुर में नक्सलियों पर सबसे बड़ा प्रहार, जंगल से मिला 1 करोड़ कैश और हथियारों का जखीरा

Chhattisgarh Naxal News: नारायणपुर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में 28 हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद और 1.01 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए

2 min read
Google source verification
नारायणपुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार

नारायणपुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, DRG, आईटीबीपी और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के छिपाए गए डम्प से 28 हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद और 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन को नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ने वाली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की ताकत को बड़ा झटका लगा है।

Chhattisgarh Naxal News: ग्रामीणों की सूचना से मिला नक्सलियों का छिपाया डम्प

जिला पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड, आईटीबीपी और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत खुफिया तंत्र के जरिए नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कई डम्प का पता लगाया। मंगलवार को की गई कार्रवाई में सुरक्षा बलों को निर्णायक सफलता मिली।

28 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान के दौरान कुल 28 हथियार बरामद किए गए, जिनमें AK-47, SLR, इंसास और .303 राइफलें शामिल हैं। इसके साथ बड़ी संख्या में कारतूस, BGL सेल, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।

1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद भी मिला

संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इसके अलावा नक्सली वर्दी, बैटरियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई, हथियार नेटवर्क और IED बनाने की क्षमता को बड़ा झटका लगा है।

Chhattisgarh Naxal News: अबूझमाड़ में आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस का मानना है कि मारे गए नक्सलियों द्वारा अबुझमाड़ के जंगलों में और भी हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री छिपाई गई हो सकती है। इसी वजह से आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा। जिला पुलिस ने आम लोगों और ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दें, ताकि नक्सलमुक्त नारायणपुर के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।

संबंधित खबर

AK-47 के साथ 2 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस आत्मसमर्पण की पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है।