21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में मक्का तोड़ रहे थे परिजन, कुएं में गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत

खेत में शाम को लापता हुई थी बालिका, रात 10 बजे कुएं में मिला शव

2 min read
Google source verification
CRIME

प्लेसमेंट कंपनी के जरिए कमाने खाने गए तमिलनाडु गए युवक की दर्दनाक हालातों में मौत

होशंगाबाद। पथरौटा थाने के ग्राम गोलनडोह में 8 साल की बालिका का शव कुएं में मिला। बालिका शाम 5 बजे से लापता थी। रात 10 बजे उसक शव खेत में बने टपरे से 20 फीट दूर गहरे कुएं में मिला। परिजनों ने बालिका के कुएं में पैर फिसलने की आशंका जताई है।
पथरौटा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौके का मुआयना किया। शनिवार को बालिका के शव का इटारसी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक बालिका का नाम दुर्गा पिता रामकिशन भोसारे उम्र 8 निवासी गोलनडोह है। नाना रितूलाल भोसारे का खेत में ही टपरा बना है। जिसमें वे लोग रहते है। शुक्रवार शाम 5 बजे परिवार के सभी लोग खेत में मक्का तोड़ रहे थे। बच्ची दुर्गा खेत में खेल रही थी। शाम 6 बजे तक दिखाई नहीं देने पर उसकी तलाश शुरू की। रात 10 बजे तक खेत व गांव में उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजन खेत में स्थित कुएं के पास पहुंचे। कुएं के अंदर टार्च के उजाले में देखा तो बालिका का शव दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी नागेश वर्मा ने बताया कुएं के पास ही जाम का पेड़ है। जिसमें फल लगे हैं। परिजनों की आशंका है कि बेटी जाम तोडऩे के लिए कुएं के पास गई होगी। उसी दौरान कुएं में गिर गई। मामले की विवेचना जारी है।
---------------

खेत में मक्का तोड़ रहे थे परिजन, कुएं में गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत
-खेत में शाम को लापता हुई थी बालिका, रात 10 बजे कुएं में मिला शव