
अगर आप भी है मोटापे से परेशान तो करें ये उपाय, जानिए आखिर क्या है ये उपाय
होशंगाबाद। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में लोग मोटापे की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की सभी इस बढ़ते मोटापे, लदकती पेट से परेशान हो जाते हैं। डॉक्टर्स की माने तो 10 में से हर पांचवा व्यक्ति मोटापे की समस्या से पीडि़त होता है। कुछ लोग इससे निपटने के लिए व्यायाम, योगा और डाइट को अपनाते हैं। लेकिन फिर भी वह मोटापे जैसी बीमारी से निजात नही पाते हैं। इस मोटापे से निजात पाने के लिए आज आपको उपाय बताए जा रहे है। जिससें आसानी से निजात पाया जा सकता है।
यह है उपाय
1- बनाएं एक योजना
यदि आपने मोटापा घटाने का योजना नहीं बनाई हैं, तो आप कभी भी अपना मोटापा कम नहीं कर पाएंगे। आप लक्ष्य बनाइए कि आपको कितने दिनों में अपना वजन कम करना है। आप इस बात का ध्यान रखें कि आप खुद को परेशानी में ना डालें।
२- स्नैक्स को कहें बाय-बाय
बहुत से लोग खाना खाने के बाद स्नैक्स भी खाते हैं, जो लोग स्नैक्स खाने के आदी हैं । उन्हें कम खाने चाहिए। इससे शरीर में कैलोरी ज्यादा बढ़ती है। और जब शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी तो मोटापे बढऩा निश्चित है।
4- जाने कि आप दिन भर में कितना खाते हैं
कई लोगों की आदत होती है, कि वो दिन भर खाते ही रहते हैं और नहीं जानते कि वो दिन में कितनी कैलोरी खा रहे हैं। आप अपने दिन भर के खाने-पीने का हिसाब रखें।
5- ज्यादा से ज्यादा चले
आजकल की बदलती जीवनशैली में हर कोई व्यक्ति कार और बाइक चलाने का शौकीन है, जिस कारण लोग अपने पैरों का उपयोग नहीं करते। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं । वे सीढिय़ों का इस्तेमाल करें और अपना पसंदीदा खेल अवश्य खेलें।
7- तरल कैलोरी को हटाइए
100 में से 65त्न लोग शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक्स और पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। जिससे आपका पेट तो नहीं भरता लेकिन आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपको मोटापे की समस्या होने लगती है।
8- करें चीट डे
वजन कम करने के लिए अपने दिमाग और शरीर पर ज्यादा बोझ ना डालें। इसके लिए आप एक डायट प्लान तैयार करें और हफ्ते में एक ही बार अपने मन पसंदीदा पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन को खाएं। ऐसा करने से आप संतुष्ट रहेंगे और अपनी डाइट को भी ठीक प्रकार से फॉलो कर पाएंगे।
9- उठाएं भारी वजन
महिला हो या पुरुष सभी को भारी वजन उठाना चाहिए। इससे आपका फैट बर्न होता है। मांसपेशियां बनती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। आप पभारी भजन उठाएंगे तो आपकी बहुत सी कैलोरी बर्न होने लगती हैं।
10- खुद को बनाए जवाब देह
आप अपने करीबी दोस्तों एवं रिश्तेदारों को स्वयं ही बताएं कि आप अपना वजन कम कर रहे है। इससे वे लोग भी आपको सहयोग करेंगे।
11- वर्कआउट में लाएं विविधता
आप हर रोज एक से व्यायाम ना करें, बल्कि दिन में कई तरह के व्यायाम करें। आप पांच-पांच मिनट के लिए दिन भर में डंबेल सर्किट, स्ट्रेचिंग और बेंट ओवर रो जैसी व्यायाम करें। इससे आपको वजन घटाने में आसानी होगी।
12- हटाए कार्ब
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने खाने में पास्ता, चावल और ब्रेड जैसी चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय आप हरी सब्जियां, फल अपने आहार में सम्मिलित करें। यदि आप इन चीजों को दिन में ज्यादा बार भी खाएंगे तो भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
13- करें सादा चीजों का उपयोग
जिन लोगों के पास जिम जाने के लिए पैसे नहीं है। वो घर पर ही रस्सी कूद जैसी क्रिया करके अपने वजन को कम कर सकते हैं। आप पहले 50 बार रस्सी कूदे और दिन बढऩे के साथ ही अपनी कूद की मात्रा को बढ़ाते जाएं। इससे आपका भजन धीरे-धीरे घटने लगेगा।
14- व्यायाम के समय ना ले ज्यादा रेस्ट
व्यायाम करते समय आपको केवल 10 से 30 सेकंड का ही आराम देना चाहिए।
15- मिले-जुले व्यायाम करें
आप एक साथ थका देने वाले व्यायाम ना करें। आप अपने व्यायाम में पुशअप करते करते साथ में बुर्पी एक्सरसाइज भी करें। इससे आपको लाभ होगा ।
16- साप्ताहिक उपवास रखें
जिन लोगों को दिन में दो से तीन बार खाने की आदत है । उन्हें सप्ताह में एक बार उपवास जरूर रखना चाहिए। वजन कम करने के लिए उपवास एक अच्छी टेक्निक है।
17- खूब ज्यादा खाइए फैट
रिसर्च में पाया गया है कि भोजन में लगभग 25 से 30 परसेंट
की मात्रा होनी चाहिए। आप अपने आहार में हाई फैट जैसे मेवे, एवोकाडो और तेल को शामिल करें। इससे आपका वजन कम होने लगेगा। लेकिन आप अपने भोजन में ट्रांसफैट ना शामिल करें।
18-लें खूब प्रोटीन
प्रोटीन खाने से आपकी मांसपेशियां बढ़ेगी और आपका पेट कम होने लगेगा। आपका पेट भी भरा रहेगा।
19- ले हेवी ड्रिंक
आप दिन भर में जितना हो सके उतना पानी पिएं। पानी से आपका पेट भरा रहेगा और आपको भूख भी कम लगेगी। खाना खाने से 1 घंटे पहले पानी पी लेना चाहिए। इससे आप मोटापे की समस्या से आसानी से अपना बचाव कर पाएंगे।
20- पिएं प्रोटीन शेक
बहुत से लोगों को ठीक तरह से भोजन ना ग्रहण करने के कारण प्रोटीन नहीं मिल पाती। तो उन्हें प्रोटीन शेक जरूर पीना चाहिए। जितना आपका वजन है, आपको उससे दोगुनी प्रोटीन की मात्रा लेनी चाहिए।
Published on:
03 May 2019 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
