18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं को सिरदर्द होने के कारण जानकर रह जाएगें हैरान, आखिरी कारण तो जरूर जान ले

महिलाएं जरूर पढ़े ये खबर

2 min read
Google source verification
sir drd

महिलाओं को सिरदर्द होने के कारण जानकर रह जाएगें हैरान, आखिरी कारण तो जरूर जान ले

होशंगाबाद। वैसे तो सिरदर्द की बीमारी सभी को होती है। लेकिन सबसे ज्यादा ये बीमारी महिलाओं में पाई जाती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ सपना शर्मा का कहना है कि पुरूष की तुलना में महिलाएं सिरदर्द का अनुभव ज्यादा करती हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी बजह उनकी दोहरी जिंदगी होती है। कुछ हार्मोनल वजहों को भी इसके लिये जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। लेकिन सिरदर्द शरीर की कुछ कहानी भी बयां करता है। असल में कई बार सिरदर्द सिर्फ सिर में दर्द की वजह से नहीं होता। इसके पीछे और भी कई सारी वजह भी हो सकती है। इसके अलावा और भी कारण हो सकते हैं। तो आइए आपको बताते है क्या कारण हो सकते हैं।

ये कारण हो सकते है
पाचन तंत्र
कई बार सिर के दर्द का संबंध सिर से नहीं बल्कि पेट से भी होता है। दरअसल पाचन तंत्र सही न हो तो इसकी वजह से भी सिर में दर्द हो सकता है। यदि सिर के एक हिस्से में लगातार लम्बे समय से दर्द हो रहा हो तो यह डायरिया जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

सेंस
डॉक्टर्स का कहना है कि कई बार एक खास किस्म की आवाज कान में सुनाई पडऩे लगती हैं। जिससे सिर में दर्द का होने लगता है। कई बार घंटों फोन पर बात करने से ऐसा हेाता है। कई बार किसी परफ्यूम की गंध के कारण ऐसा होता है।

टेंशन
असल में सिर में किस हिस्से में दर्द हो रहा है, इससे आपकी मन:स्थिति का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके सिर के दोनों हिस्सों में दर्द हो रहा है तो समझ जाइए कि यह टेंशन का दर्द है। टेंशन में अकसर सिर के दोनों हिस्सों में दर्द होता है।

देर तक सोचने से
आपका ब्रेन जब कई चीजों से अलग होता है। तब भी उसे दर्द का अनुभव होने लगता है। यदि आप किसी सोच से काफी देर से परेशान हैं तो भी आपको सिर में दर्द महसूस हो सकता है। देर तक सोचना और टेंशन की वजह से सर में दर्द हो जाता है।

हार्मोनस
सिर दर्द के पीछे एक वजह हार्मोनस चेंज होना भी होता है। हार्मोन के कारण हृदय गति बहुत तेज हो सकती है, ज्यादा पसीना आने लगता है। जिससें तमाम बदलावों के कारण सिर में दर्द होने लगता है। और फिर ये दर्द ज्यादा हो जाता है।