
अगर आप धनतेरस पर कर रहें है गृहप्रवेश तो उससे पहले पढ़ ले ये खबर
होशंगाबाद। दीपावली का प्रारंभ आज से धनतेरस से शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आज आपने गृहप्रवेश का मन बना लिया है तो उसके पहले ये खबर जरूर पढ़ ले। धनतेरस के दिन वास्तु की दृष्टि से वह ठीक नहीं होता है। धनतेरस पर समय वास्तु सुप्तावस्था में होता है जो मुहुर्त के हिसाब से ठीक नही होता। धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण और जरूरत के सामानों की खरीदारी करते हैं, नए घर में प्रवेश भी करते हैं। लेकिन बहुत से लोगो को इस बात की जानकारी नही होती है कि इस दिन नए घर में गृहप्रवेश सर्वथा वर्जित है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार
धनतेरस के दिन नए घर में प्रवेश के वर्जित होने के पीछे वास्तु से संबंधित कारण हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान और सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
घर के सदस्यों को रहेंगी स्वास्थ्य समस्याएं
धनतेरस के समय वास्तु सुप्तावस्था में होता है, ऐसे समय में अगर आप नए गृह में प्रवेश करते हैं तो वास्तु की दृष्टि से वह ठीक नहीं होता है। ऐसा करने से गृह स्वामी का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। साथ ही परिवार के सदस्य भी अस्वस्थ रहने लगते हैं। परिवार में बीमारियां घर कर लेती हैं। कहा जाता है कि मनुष्य का सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य होता है, शरीर स्वस्थ रहेगा तो मनुष्य आसानी से धन संचय कर लेगा।
पैसे की भी हो सकती है कमी
दूसरा सबसे बड़ा कारण है कि उस घर में धन का स्रोत प्रभावित होगा। धनागम रूकेगा, गृह स्वामी और परिवार के सदस्यों की पैसो को लेकर तंगी आ सकती है। यानि आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती चली जाएगी। इसलिए धनतेरस के दिन भूलकर भी नए गृह में प्रवेश न करें।
व्यापार के लिए उत्तम दिन
इस दिन व्यापार का शुरूआत करना अच्छा माना गया है। इस कार्य के लिए धनतेरस उत्तम रहेगा। इस दिन चिंतामणी के अनुसार धनतेरस स्वर्णाभूषण, सौन्दर्य प्रसाधन एवं जीवन दायक दवा के व्यापार को प्रारंभ करने का शुभ मुहुर्त विशेष रूप होता है।
Published on:
05 Nov 2018 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
