
होशंगाबाद सेठानी घाट को दे रहे पर्यटन का नया लुक
होशंगाबाद. नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट को पर्यटन का नया लुक दियाजा रहा है। सुंदर और साफ घाट रहे इसके लिए सफाई कराई गई है। घाटों को एक रूप देने के लिए काले महादेव गोलघाट से लेकर पर्यटन घाट कोरीघाट तक लाइटिंग बढ़ाकर रोशन किया गया है, ताकि सेठानीघाट पर आने वाले पर्यटक व श्रृद्धालु दोनों तरफ घूमकर नर्मदा की लहरें और सामने विंध्यांचल पर्वत को निराह सकें। घाट पर आठ नग दीपक स्टैंड भी बनवाए गए हैं। डस्टबिन भी रखे गए हैं। घाट की सभी पूजन सामग्री की दुकानों को भी इको फ्रेंडली किया गया है। पॉलीथिन पन्नियों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। जल्द ही समूचे घाट का रंगरोगन भी होगा। जिसे घाट सुंदर लगेगा। घाट पर तिलक भवन के पास लाइट एंड साउंड शो फाउंटेंट भी शुरू होने जा रहा है। घाट के फर्श चबूतरों पर लगे कथा वाचकों के टेंट के अतिक्रमण को भी हटाया गया है। बता दें कि बीते माह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्य सेठानी घाट को सुंदर, स्वच्छ बनाने और पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार कराकर नगरपालिका ओर प्रशासन को कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसमे से कुछ काम हुए हैं, कुछ काम अभी होना बाकी है। इन कामों को फरवरी तक नर्मदा जयंती महोत्सव के पहले पूरे किया जाएगा।
ये है होशंगाबाद की पर्यटन योजना
नर्मदापुरम् के प्राकृतिक,धार्मिक, ऐतिहासिक एवं आध्यामिकता से जुड़े केंद्रों को चरणबद्ध रुप से विकसित करने की योजना है, ताकि साल भर सैलानी पर्यटन का लुत्फ उठाने के साथ ही तीर्थाटन भी कर सकें। होशंगाबाद को टूरिज्म के क्षेत्र में मध्यभारत का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। इसके लिए एकीकृत टूरिज्म प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें पर्यटकों को सुविधाओं के साथ ही जिले के युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही होशंगाबाद शहर को आदर्श पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। सेठानी घाट में मां नर्मदा की नियमित भव्य महाआरती, सेठानी घाट, पर्यटन घाट सहित अन्य घाटों का भी कायाकल्प होगा। सेठानी घाट को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही यहां आकर्षक फोकस लाइटिंग होगी। सेठानीघाट मुख्य पर्यटन केंद्र बनाने के साथ ही समीप के हर्बल पार्क घाट को जॉगर्स पार्क, व्यू प्वाइंट, बांद्राभान धार्मिक केंद्र को एकीकृत सर्किट के रूप में विकसित करने सहित आदमगढ़ रॉक को भी टूरिस्ट सर्किट से जोडऩे की योजना है।
पर्यटन घाट पर बना अभिव्यक्ति मंच
पर्यटन विकास के पहले चरण में सेठानीघाट के बाजू के पर्यटन घाट पर अभिव्यक्ति मंच बनकर तैयार हो चुका है। यहां स्थानीय प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगी। शहर के मनोरम घाट के सौंदर्य का सैलानी भी लुत्फ उठा सकेंगे। अभिव्यक्ति मंच 19 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
इनका कहना है...
शहर के मुख्य सेठानीघाट सहित पर्यटन घाट व हर्बल पार्क तट पर पर्यटन विकास से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। घाटों को जोड़कर इन्हें एकरूपता देकर पॉथवे भी बनेगा, ताकि पर्यटक व श्रृद्धालु परिवार के साथ मां नर्मदा व विंध्याचल पर्वत की सुंदरता को निहार सकें। सभी काम नपा व अन्य विभागों, स्वयं सेवी संगठनों की मदद से नर्मदा जयंती उत्सव के पहले जनवरी के अंत तक पूरे हो जाएंगे।
-शैलेंद्र बड़ौनिया, शहर तहसीलदार होशंगाबाद
Published on:
12 Dec 2021 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
