
टैक्सी भाड़े में बड़ा बदलाव-जानिये अब कितने रुपए किलोमीटर में मिलेगी गाड़ी
नर्मदापुरम. पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण टैक्सी का सफर महंगा हो रहा है। नर्मदापुरम होकर आसपास के राष्ट्रीय उद्यानों व अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। टैक्सी संचालकों ने पांच व सात सीटर वाहनों के किराए में प्रति किलोमीटर 2-3 रुपये की बढ़ोतरी की है।
टैक्सी बुक कर पचमढ़ी व सलकनपुर जाना पर्यटन स्थलों की यात्रा से भी महंगा हो गया है। पहले पचमढ़ी के लिए टैक्सी के लिए करीब तीन हजार रुपये देने पड़ते थे। अब किराया साढ़े तीन हजार रुपये से ज्यादा हो गया है। सलकनपुर के लिए टैक्सी के किराए में 1600 रुपये खर्च करने पड़ते थे। डीजल महंगा होने के बाद टैक्सी संचालक 2200 रुपये तक ले रहे हैं। नर्मदापुरम में अभी ओला कैव के किराए पर स्थानीय संचालक नजर बनाएं हैं।
विदेशों से भी आते हैं पर्यटक
देश व विदेश के पर्यटक भी नर्मदापुरम होकर पचमढ़ी, मढ़ाई सहित अन्य क्षेत्र आते जाते हैं। पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं। टाइगर रिजर्व भी देशी विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाता है। अभी टैक्सी संचालकों ने अधिकृत किराए की घोषणा नहीं की है। लेकिन डीजल-पेट्रोल के दाम स्थिर होने पर यह काम किया जाएगा।
कितना-किसका बढ़ा किराया
वाहन - पहले - अब
स्कार्पियो - 11 - 12
इनोवा - 13 - 13
छोटी कार - 10 - 11
नर्मदापुरम से कहां कितनी दूरी है
पचमढ़ी - 127 किमी
मढ़ई - 52.9 किमी
अनहोनी - 81.2 किमी
तिलक ङ्क्षसदूर -38.6 किमी
सलकनपुर - 38.8 किमी
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने परेशानी खड़ी की है। अभी पुराने और तो कुछ अपने हिसाब से किराया ले रहे हैं। एक बार पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होते हैं तो फिर सब मिलकर किराया तय करेंगे। इसके पहले हमारी नजर ओला जैसी कंपनी के किराए पर भी है।
अनुराग चर्तुवेदी, अनुराग ट्रेवल्स नर्मदापुरम
Published on:
15 Apr 2022 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
