
पचमढ़ी ने ओढ़ी बर्फ की चादर, ठंड की ठिठुरन के बीच पहुंच रहे पर्यटक
होशंगाबाद। नर्मदापुरम् संभाग में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। पचमढ़ी हिल स्टेशन पर बुधवार की रात पारा 2 डिग्री पर पहुंचा। सुबह उठते ही लोगो ने घर की छतो और मैदानों में बर्फ की सफेद चादर देखी। इस कंपकपी भरी ठंड के बीच पर्यटक सतपुडा की ठंडी हवाओं का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। 25 दिसंबर से ही पचमढ़ी में कला, संस्कृति एंव नए साल का आगाज हो रहा है।
बर्फीली हवाओं के मिजाज से बढ़ी ठंड
इन दिनों हवा का रूख बदल गया है। पिछले कुछ दिनों में इस बार ठंड का रिकार्ड टूटा है। वहीं पचमढ़ी में ये बुधवार की रात पारा २ डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। जिसकी वजह से हवाएं बर्फीली चल रही हैं। हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले वर्ष शहर का सबसे न्यूनतम तापमान 19 जनवरी को 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस वर्ष भी अभी तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।
पाला से हो सकती है फसलों को दिक्कत
शीतलहर के बीच ओस गिरने से रबी की गेहूं, चने की फसल को फायदा हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान से अगर पाले की स्थिति बनती है तो चने की फसल को नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने फसल की बेहतर देखभाल एवं पाले से बचाव करने की सलाह दी है।
ठिठुरी पचमढ़ी, झील से निकलती भाप
सतपुडा की बादिया पचमढ़ी में लगातार गिर रहे तापमान के तेवर से पता चलता है कि इस बार सर्दी सारे रिकॅार्ड तोड़ रही है। बुधवार की रात और गुरूवार की सुबह हिल स्टेशन का मौसम करीब अनुमानित दो डिग्री तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार मैदानों और घर की छतों पर बर्फ की चादर चढ़ गई। पचमढ़ी के कई होटलों के सोलर प्लांटों में बर्फ जम गई। होटल संचालकों ने बताया कि सुबह छत पर लगें सोलर प्लांटों पर बर्फ की परत जम कई थी, जिसे हटाने के बाद पानी को गर्म किया गया। शहर के छावनी के मैदानी इलाकों में भी अल सुबह सफेद बर्फ की चादर दिखाई दी।
पांच दिन में इस तरह नीचे आया पारा
14 दिसंबर १२.५ डिग्री
15 दिसंबर 12.0 डिग्री
16 दिसंबर 10.4 डिग्री
17 दिसंबर 09.५ डिग्री
18 दिसंबर 09.4 डिग्री
१९ दिसंबर ०८.४ डिग्री
Published on:
20 Dec 2018 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
