25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली में पुष्य नक्षत्र में बढ़ी बाजार की रौनक, इस समय यह खरीदना सबसे शुभ

इस धनतेरस पर्व पर व्यापार को लेकर खासा उत्साह

less than 1 minute read
Google source verification
दिवाली में पुष्य नक्षत्र में बड़ी बाजार की रौनक, इस समय यह खरीदना सबसे शुभ

दिवाली में पुष्य नक्षत्र में बड़ी बाजार की रौनक, इस समय यह खरीदना सबसे शुभ

हरदा. बाजार में दीपावली पर्व की रौनक बढऩे लगी हैं। सोमवार को पुष्य नक्षत्र पर व्यापारियों ने शुभ मुहुर्त में बहीखाता की खरीदी की। पं. मुरलीधर व्यास ने बताया कि सोमवार दोपहर 2.30 बजे से मंगलवार दोपहर 1.30 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। दीपोत्सव के पहले इसका विशेष महत्व रहता है। इसी दौरान व्यापारी बहीखाते की खरीदी करते हैं। इधर, दीपोत्सव की तैयारी में बाजार सज गया है।

धनतेरस पर बाजार में बूम
यापारी 25 अक्टूबर को मनने वाले धनतेरस पर्व पर व्यापार को लेकर खासे उत्हासित हैं। इसके लिए दुकानों पर नई किस्म की सामग्री बुलाई गई हैं। उन्हें अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
उधर, दीपावली पर साजसज्जा के लिए भी सामग्री की खरीदी तेज हो गई है। इसकी दुकानों पर भी नई किस्मों के सजावट के सामान है। यहां रोज बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचकर खरीदी कर रहे हैं।

धनतेरस पर यह रहेगा शुभ मुहुर्त
सुबह 7.50 से 4.20 बजे तक लाभ व अमृत
दोपहर 12.05 से 1.29 बजे तक शुभ
शाम 4.19 से 5.44 बजे तक चर
शाम 7.02 से 9.01 बजे तक वृष लग्न