7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ साल से खाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र फौजदार की ताजपोशी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री की सहमति से नियुक्ति

2 min read
Google source verification
डेढ़ साल से खाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र फौजदार की ताजपोशी

डेढ़ साल से खाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र फौजदार की ताजपोशी

होशंगाबाद. आखिरकार डेढ़ साल बाद होशंगाबाद जिला कांग्रेस के पद नियुक्त हो गई। लंबे अर्से से अध्यक्षविहीन रही जिला कांग्रेस अब तक पूर्व अध्यक्ष के सहारे चल रही थी। बुधवार को एक दर्जन जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्येंद्र फौजदार को जिले की कमान सौंप दी गई। उनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचैरी की सहमति से तय हुआ। हालांकि उनसे पूर्व के दो अध्यक्ष भी उनके रिश्तेदार थे। ज्ञात रह कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने से अब जिले में सिर्फ दिग्विजय और पचैरी गुट ही बचा है। इस कारण दोनों दिग्गजों की सहमति से फौजदार की नियुक्ति हुई। इससे पूर्व जिले की कमान संभाल रहे कपिल फौजदार पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के करीबी थे। इस कारण उनकी गिनती दिग्विजय गुट में होती थी। उन्हें सिंह के कहने पर ही जिलाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन उनका कार्यकाल विवादों में रहा। विधानसभा चुनाव में जिले में करारी हार के बाद उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह अमृत बिंदु डेरिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन डेरिया के विवादित होने के कारण दो दिन बाद ही उन्हें भी हटा दिया गया था। इसके बाद से किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी और पूर्व अध्यक्ष कपिल फौजदार ही कार्यभार देख रहे थे। सत्येंद्र उनके चचेरे भाई हैं।

जिले में गुटों में बटी कांग्रेस
जिले में गुटों में बटी कांग्रेस के बीच समन्वय बना पाना फौजदार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसी के चलते पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर पराजय हुई थी। फौजदार की छवि एक व्यवसायी की है। उनकी पत्नी नीरजा फौजदार समाजसेवी हैं। कांग्रेस का एक तबका उन पर भाजपा का समर्थक होने का भी आरोप लगा चुका है।

छात्र राजनीति से कांग्रेस में
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फौजदार छात्र राजनीति से कांग्रेस में हैं। वे तीन दशक पूर्व दिग्विजय सिंह समर्थक पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़े थे। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहे मुकेश नायक के साथ काम किया। इससे पूर्व दो बार एल्डरमेन रहे फिर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बने। व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। अभी प्रदेश कांग्रेस सचिव थे।

सबको साथ लेकर चलूंगा फौजदार
नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने कहा कि मुझे सभी वरिष्ठों का आशीर्वाद मिला है। मेरी कोशिश सबको साथ रखकर चलने की रहेगी। जो भी कांग्रेसजन अगर नाराज भी हैं तो उन्हें घर जाकर पार्टी के मंच पर लाऊंगा और जिले में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे । अभी पार्टी विपक्ष की भूमिका में हैं। इसलिए जनता व पार्टीजन के हित में सशक्त भूमिका निभाई जाएगी। सबसे पहले मजदूरों और किसानों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। हाल ही में हमारे जिन कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुएए उसकी निष्पक्ष जांच करवाकर खात्मा की कार्रवाई की मांग की जाएगी।