6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

१४८८ देवी स्वरूपा कन्याओं का हुआ नाक,कर्ण छेदन संस्कार

1488देवी स्वरूपा कन्याओं का हुआ नाक,कर्ण छेदन संस्कार

less than 1 minute read
Google source verification
1488 Hagiography of the Goddess girls, Karna rendering ceremony

1488 Hagiography of the Goddess girls, Karna rendering ceremony

१४८८ देवी स्वरूपा कन्याओं का हुआ नाक,कर्ण छेदन संस्कार
सराफा एसोसियेशन ने पहनाई सोने की लौंग

नरसिंहपुर- विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्थानीय सदर मढिय़ा के सामूहिक जवारा समिति प्रांगण में सराफ ा एसोसियेशन द्वारा नाक, कर्ण छेदन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसियेशन द्वारा शहर की १४८८ कन्याओं का नाक और कर्ण छेदन संस्कार संपन्न कराते हुए उन्हें सोने की लौंग पहनाई गई। इस मौके पर सराफ ा के मार्गदर्शक सदस्य राजेश गुप्ता की अगुवाई में लल्ला सोनी, छुट््टन सोनी, हीरालाल सोनी, बड़े सोनी, राज सोनी, शिवकुमार सोनी, प्रकाश सोनी ने अपने कुशल हाथों से कन्याओं का कर्ण एवं नाक छेदन संस्कार कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता दी। इसके पूर्व सराफा एसोसियेशन के सदस्यों द्वारा आयोजन स्थल पर मां भगवती का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर सर्राफ ा परिवार के पंकजमणि नेमा, सजल नेमा, दीपक नेमा, अभिषेक नेमा, अंशुल नेमा, मोहिल अग्रवाल, वेद गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अपनी सहभागिता दी ।
उल्लेखनीय है कि सराफ ा एसोसियेशन द्वारा उक्त कर्ण एवं नाक छेदन संस्कार विगत ६ वर्षो से लगातार कराया जा रहा।