
सोमवार को मामले की जानकारी देते एसपी, एएसपी।
The police have arrested Devkinandan नरसिंहपुर. लोगों से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी-ठगी करने वाले देवकीनंदन कपूर उर्फ देव निवासी जैन नगर, कराला, थाना बेगमपुर, जिला रोहिणी, नईदिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 चैकबुक, 10 पासबुक, 7 एटीएम, 2 आधार कार्ड एवं अन्य सामग्री मिली है। आरोपी दिल्ली में कॉल सेंटर खोले हुए था जिसमें बिहार की एक युवती को भी झांसा देकर नौकरी दी थी जिसके जरिए पहले वह लोगों को फसाता था जब कोई व्झांसे में आ जाता था तो उसे खुद डील करता था।
सोमवार को नरसिंहपुर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया की मौजूदगी में कार्रवाई का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी देवकीनंदन उर्फ देव कपूर ने खुद को प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ी बताया है। उसका कहना है कि वह दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन डीसीए की ओर से लगभग 16 वर्षों से क्रिकेट खेल रहा है। इसके साथ ही आरोपी बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग भी देता है।
लोगों को ठगने रेलवे स्टेशनों पर लगाता था पोस्टर
एसपी ने बताया कि आरोपी लोगों को ठगने के लिए दिल्ली समेत अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फर्जी बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के नाम के पोस्टर लगाता था। वहीं लोगों से जो रकम लेता था वह उन लोगों के खाते में बुलवाता था जो उसके पहले से शिकार हो चुके होते थे। आरोपी लोगों से बात करने के दौरान फर्जी नाम बताता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर घटनाओं को अंजाम देता था।
ऐसे पकड़ा गया ठग
नरसिंहपुर निवासी ओंकार प्रसाद चौधरी ने बीती 2 फरवरही को स्टेशनगंज थाना में आवेदन देकर अपने साथ हुई 93900 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में शिकायत की।
एसपी डॉ. मीना ने जांच करने एएसपी संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई। जांच में यह बात सामने आई कि मार्च 2025 में रेलवे स्टेशन परिसर की दीवारों पर आरबीएल फाइनेंस बैंक के नाम से पोस्टर लगे हुए थे। जिसे देखकर ओंकार ने पोस्टर पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल किया। जिस पर एक महिला ने कॉल उठाया, ओंकार ने 5 लाख रुप के लोन की बात की, तब उसने कहा कि बैंक के प्रबंधक अमेर पवार से लोन के संबंध में बात कर लें। ओंकार ने महिला के बताए अनुसार नम्बर पर कॉल किया गया तो कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि अपने दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, समग्र आईडी तथा बैंक पासबुक भेज दें। इसके बाद ओंकार ने द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज भेज दिए। आरोपी द्वारा शातिर तरीके से ओंकार से 93,900 रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से लिए गए। इसके बाद भी ओंकार से पैसों की मांग की जाती रही। जब ओंकार ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी द्वारा उसे भोपाल बुलाया गया लेकिन वह उसे नहीं मिला। पुलिस टीम को जांच के दौरान पता चला कि ठगी करने वाला व्यक्ति देवकीनंदन कपूर है जो दिल्ली का रहने वाला है एवं दिल्ली में एक कॉल सेन्टर बनाकर रखा हुआ है जो आमजनों को ठगी का शिकार बनाता था। इसके बाद बाद पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नरसिंहपुर लेकर आई।
इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में एसआइ विजय द्विवेदी थाना गोटेगांव, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पाण्डेय, हिमांशु वर्मा,महिला आरक्षक, कुमुद पाठक एवं माया भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।
Published on:
17 Mar 2026 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
