16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरसिंहपुर में पहली बार विवाहित महिलाओं के लिए सिंदूर कप सीजन 1 नाइट टूर्नामेंट, पहले दिन हुए चार मैच

Sindoor Cup Season 1′ Night Cricket Tournament नरसिंहपुर. नगर के स्टेडियम मैदान में जिले के इतिहास में पहली बार विवाहित महिलाओं को खेल से जोडऩे सिंदूर कप सीजन 1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन, सहयोग क्रीड़ा मंडल और जिला महिला क्रिकेट टीम के संयुक्त तत्वावधान में टूर्नामेंट का उत्साह के […]

2 min read
Google source verification
नगर के स्टेडियम मैदान में जिले के इतिहास में पहली बार विवाहित महिलाओं को खेल से जोडऩे सिंदूर कप सीजन 1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई।

सिंदूर कप टूर्नामेंट में शामिल महिला खिलाड़ियों की टीम

Sindoor Cup Season 1' Night Cricket Tournament नरसिंहपुर. नगर के स्टेडियम मैदान में जिले के इतिहास में पहली बार विवाहित महिलाओं को खेल से जोडऩे सिंदूर कप सीजन 1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन, सहयोग क्रीड़ा मंडल और जिला महिला क्रिकेट टीम के संयुक्त तत्वावधान में टूर्नामेंट का उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के प्रथम दिवस चार लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पुलिस इलेवन ने एसकेएमजी को 6 रन से हराया। इस मैच में प्रियंका भोंसले को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पीजी पायनियर ने सोशल स्पार्क को 15 रन से हराया। इस मैच में निवेदिता दास प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। तीसरे मुकाबले में पुलिस इलेवन ने चावरा चेलेंजर्स को 45 रन से पराजित किया, जिसमें प्रियंका भोंसले को फिर से प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। चौथे मैच में एजु स्ट्राइकर्स ने पीजी पायनियर को 30 रन से हराया। इस मैच में सरोज जाटव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


शुभारंभ संरक्षक सुमनलता पटेल, कार्यक्रम अध्यक्ष संध्या कोठारी, विशिष्ट अतिथि यूपीएससी चयनित दीक्षा पाटकर व प्राची जैन, उपाध्यक्ष शिखा साहू, अनुराधा पटेल तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी ने किया। आयोजन समिति की सचिव प्रगति तिवारी, सह सचिव शिवानी धुर्वे, कोषाध्यक्ष काजल वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष वंदना यादव तथा कार्यकारी सदस्य जीजी बाई लोधी, मीना यादव, मानसी मेहरा, भारती पटेल, आरजू कुर्मी और पूर्णिमा प्रजापति के साथ मार्गदर्शक एवं सलाहकार इंदु सिंह व नीता ढिमोले ने अतिथियों का स्वागत कैप पहनाकर और मंगल तिलक लगाकर किया। संचालन प्रमांशी कौरव और समृद्धि ढिमोले ने किया।
आयोजन सपने पूरे करने का अवसर
आयोजन के संकल्पकर्ता क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना ने कहा कि विवाहित महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण अपने कई सपने अधूरे छोड़ देती हैं, ऐसे में यह प्रतियोगिता उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर देती है। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करते हैं। मैदान में खिलाडिय़ों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। हर चौके-छक्के पर चीयर लीडर्स जूही सिंह, यशिता कौशिक और प्रज्ञा मेहरा का उत्साहवर्धक अंदाज भी आकर्षण का केंद्र बना।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग