
एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया व करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे की मौजूदगी में मामले का खुलासा किया।
murder of Vandana नरसिंहपुर. करेली थाना के ग्राम बसेड़ी स्थित एक खेत में हुई महिला वंदना ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण महिला की हत्या कर दी थी और उसका मोबाइल एक मैजिक वाहन में फेंक दिया था। शनिवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया व करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे की मौजूदगी में मामले का खुलासा किया।
बताया कि 11 मार्च को करेली थाना में पुष्पेंद्र ठाकुर ने पत्नी की हत्या के मामले में जो रिपोर्ट लिखाई थी उसमें कहा था कि 10 मार्च की रात जब वह घर पहुंचा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। उसे फोन लगाया तो किसी अनूप पटेल के नाम के व्यक्ति ने कॉल अटैंड किया था। जिसने पूछने पर बताया था कि उसे यह मोबाइल उसके वाहन में पीछे पड़ा हुआ मिला है।
पुलिस को घटना से जुड़े हर पहलू की जांच करते हुए सूचना मिली कि लगभग 15 दिवस पूर्व एक सामाजिक पंचायत में मृतका वंदना द्वारा रातीकरार निवासी मोहम्मद इरशाद से आपसी विवाद के चलते आपत्तिजनक बातें कही गई थीं इस बात से आरोपी आक्रोशित हो गया था और उसी समय से मृतका वंदना के प्रति रंजिश रखने लगा था। पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर इरशाद को पकडकऱ पूछताछ की गई तो उसने घटना करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घर में अकेली पाकर उसने बांस के डंडे से वंदना की हत्या की और शव को घसीटकर खेत की मेढ़ पर फेंक दिया था। उसका मोबाइल फोन अपने साथ ले गया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से रास्ते में चल रहे एक छोटा हाथी वाहन में फेंक दिया। इसके बाद बाइक से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा एवं एक कंबल को नरसिंहपुर स्थित खैरी नाका रेलवे अंडर ब्रिज के पास ले गया और वहां फेंक दिया, ताकि पुलिस से बच सके। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद नसरूद्दीन 33 वर्ष निवासी ग्राम रातीकरार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
अंधी हत्या के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी मनोज गुप्ता, थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, एसआइ संग्राम सिह, विजय धुर्वे, रामरतन सोनी, एएसआइ संतलाल मरकाम, नरेश आरसे, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सचिन पटेल, अमित यादव, विपिन पटेल, चेतन तंतुवाय, सैनिक रियाज खान, आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।
Published on:
15 Mar 2026 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
