
टंकी से पानी भरते मरीजों के अटेंडर
cold water to stay healthy नरसिंहपुर. स्वास्थ्य विभाग गर्मी में स्वस्थ्य रहने लोगों को पर्याप्त ठंडा पानी पीने का मश्वरा तो दे रहा है लेकिन जिला अस्पताल में भी इसके पुख्ता प्रबंध नहीं है। खासकर ट्रामा सेंटर और नए भवन के ऊपरी हिस्से में बने वार्डो में भर्ती मरीजों और अटेंडरों, कर्मचारियों के लिए गर्मी में अपनी प्यास बुझाने पानी का प्रबंध करने बार-बार सीढिय़ां उतरकर नीचे आने की लाचारी बनी है। जिला अस्पताल में हर दिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज और उन्हें सहारा देने के लिए बड़ी संख्या में अटेंडरों का आना होता है। लेकिन यहां पानी की पर्याप्त व्यस्था सुलभ नहीं है।
जिला अस्पताल में पहले पर्याप्त संख्या में वॉटर कूलर लगे हुए थे, लेकिन अब बामुश्किल 4 वॉटर कूलर ही दिख रहे हैं। ब्लड बैंक के सामने बनी पानी की टंकी के आसपास इतनी गंदगी रहती है कि लोग इसका पानी पीने से कतराते हैं और वॉटर कूलर तलाशते हैं जो उन्हें आसानी से नजर नहीं आ पाता। अस्पताल में पानी की समस्या ऊपरी हिस्से के वार्डो में इतनी जटिल है कि कई अटेंडर मरीज को देखने आते हैं तो अपने साथ पानी भी लेकर आते हैं ताकि वहां रूकने के दौरान प्यास लगे तो नीचे जाकर पानी न तलाशना पड़े। वहीं अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी पर आते हैं तो अपने साथ पानी अनिवार्य रूप से लेकरआते हैं क्योंकि उन्हें भी पता है कि ऊपर के वार्डो में प्यास बुझाने पानी मिलना आसान नहीं है। बुधवार को अस्पताल में मौजूद कुछ अटेंडरों ने बताया कि ठंडा पानी लेने के लिए नीचे जाना पड़ता है। बार-बार आने में परेशानी होती है लेकिन मरीज भर्ती है तो यह परेशानी सहना पड़ रही है।
वर्जन
अस्पताल में अभी चार वॉटर कूलर लगे हैँ, गर्मी को देखते हुए दो वॉटर कूलर बढ़ाने की योजना है, जल्दी ही इसके स्थान तय कर लिए जाएंगे। ऊपर के हिस्से में वॉटर कूलर इसलिए नहीं रखे हैं कि गंदगी होती है, पानी का दुरूपयोग होता है।
डॉ. राजेंद्र डेहरिया, सहायक प्रबंधक जिला अस्पताल नरसिंहपुर
Published on:
12 Mar 2026 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
