11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की शादी के लिए गहने-पैसे देने से किया इंकार तो दंपति की हत्या, बम्होरी हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार

murder of an elderly couple in Bamhori village नरसिंहपुर. जिले के सांइखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में वृद्ध दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की वजह यह सामने आई है कि वृद्ध दंपति से सगे रिश्तेदार ने बेटे की शादी के लिए पैसे एवं गहने […]

2 min read
Google source verification
सांइखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में वृद्ध दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की वजह यह सामने आई है कि वृद्ध दंपति से सगे रिश्तेदार ने बेटे की शादी के लिए पैसे एवं गहने की मांग की थी जिसे पूरी करने से दपंति ने इंकार कर दिया था।

घटना स्थल पर जांच के दौरान एसपी व अन्य अधिकारी।

murder of an elderly couple in Bamhori village नरसिंहपुर. जिले के सांइखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में वृद्ध दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की वजह यह सामने आई है कि वृद्ध दंपति से सगे रिश्तेदार ने बेटे की शादी के लिए पैसे एवं गहने की मांग की थी जिसे पूरी करने से दपंति ने इंकार कर दिया था। आरोपियों और दंपति के बीच पूर्व से भी पारिवारिक कलह चल रही थी।
मंगलवार को कंट्रोल रूम में एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने पूरे घटनाक्रम को बताया। मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी हल्के हरिजन ने बताया है कि बम्होरी निवासी छुट्टू चौधरी 65 वर्ष एवं उसकी पत्नी खेराबाई 60 वर्ष के साथ पूर्व से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था। हल्के ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र की शादी होना थी, जिसके लिए उसने अपने जीजा छुट्टू चौधरी एवं बहन केराबाई से जेवरात एवं पैसों की मांग की थी। बहन-बहनोई ने जब इंकार किया तो उनके बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी।
हल्के के घर के पास रूका डॉग
जांच के दौरान पुलिस डॉग बार-बार एक स्थान पर रुक रहा था, जो केराबाई के भाई हल्के हरिजन के घर के पास था। पुलिस ने संदेह के आधार पर वहां तलाशी ली, जहां आंगन में खून से लथपथ अधजले कपड़े मिले। इन्हें बरामद कर पूछताछ की गई तो मामला खुलकर सामने आ गया। मामले में पुलिस ने कलीराम उर्फ गुड्डू पिता गुलजार हरिजन 44 वर्ष निवासी बम्होरी खुर्द, धर्मेंद्र पिता हल्केभैया चौधरी 30 वर्ष, हल्केभैया पिता सुखराम चौधरी 60 वर्ष, भुवनलाल उर्फ बड्डू पिता भैयाजी हरिजन 52 वर्ष, इलायचीबाई पति हल्केभैया चौधरी 60 वर्ष, रीनाबाई पति कलीराम चौधरी 26 वर्ष निवासी बम्होरीखुर्द व सूखाखैरी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, पायल, लच्छे, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित हत्या में प्रयुक्त चाकू और हंसिया भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।
कटनी पुलिस की मदद से पकड़े आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब क्रिकेट मैच चलने से अधिकांश लोग मैच देखने में लगे थे। संदेहियों के कटनी की ओर जाने की सूचना मिलते ही थाना गोटेगांव पुलिस की टीम को उनकी तलाश एवं पतासाजी हेतु रवाना किया गया। जिसके परिणामस्वरूप संदेही हल्के चौधरी, गुड्डू उर्फ कलिराम चौधरी तथा गुड्डू की पत्नी रीना को जिला कटनी के थाना स्लीमनाबाद पुलिस टीम की सहायता से अभिरक्षा में लिया गया।
कार्रवाई में यह टीम रही शामिल
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में एएसपी संदीप भूरिया, एसडीओपी ललित डाुंगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी साईंखेड़ा, रोहित काकोडीया, थाना प्रभारी गाडऱवारा, अशोक सिंह चौहान, एसआइ प्रकाश पाठक, वर्षा धाकड्, अमित गोटिया, अंकित रावत, एएसआइ सतीश राजपूत, दशरथ पटेल, शिशुपाल चौधरी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल राजपूत, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप ठाकुर, दीपक ठाकुर, शिवकुमार पटेल, उमेश वर्मा, भगवान सिंह, हेमंत मेहरा, आदर्श पाठक, रुचि तिवारी, हेमलता मेहरा, नीशू पटेल, बालकिशन रघुवशी, शिवम पटेल, दीपक राजपूत, नेतराम विश्वकर्मा, विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।