
घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई करती पुलिस।
woman was murdered नरसिंहपुर. करेली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बसेड़ी से लगे एक खेत की मेढ़ पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक महिला की लाश मिली। महिला की पत्थर या लकड़ी से मारपीट कर हत्या होने की आशंका पुलिस ने जताई है। रात से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, कुछ लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है। बुधवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को जरूरी निर्देश दिए।
घटना में करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि ग्राम सुरगी नरसिंहपुर निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर अपनी पत्नी वंदना 25 वर्ष एवं बच्चों के साथ रांकई हार में रिजवान की खेती को सिकमी पर लेकर वहीं रहता था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुष्पेंद्र व रिजवान ने वंदना का शव खेत की मेढ़ के पास देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के अनुसार महिला के सिर एवं मुंह पर गहरे जख्म थे, संभावना है कि उसकी हत्या पत्थर अथवा लकड़ी से की गई है। मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर प्रकरण को जांच में लिया है। महिला के पति समेत कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि महिला की हत्या की वजह क्या हो सकती है और आरोपी कौन हो सकता है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलूओं की जांच कर रही है।
घटना की खबर लगते ही मौके पर लगी भीड़
बताया जाता है कि जिस स्थान पर महिला की लाश मिली व बसेड़ी व रांकई गांव के बीच स्थित है। घटना की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो दोनों गांव में सनसनी फैल गई, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि पुष्पेंद्र परिवार समेत यहां करीब 4-5 वर्षो से रह रहा था।
Published on:
12 Mar 2026 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
