15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरसिंह तालाब का कार्य न करने वाले ठेकेदार का टेंडर निरस्त, अमानत-सुरक्षा निधि होगी जब्त, नपा ने जारी किया आदेश

the historic Narsingh Temple Pond नरसिंहपुर. नगर की प्रमुख पहचान ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर तालाब में प्रस्तावित कार्यो को वर्क आर्डर के दो साल भी कार्य न करने पर नगरपालिका ने ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया है। उसकी अमानत और सुरक्षा निधि भी जब्त होगी। निकाय ने इस आशय का आदेश जारी करने के साथ […]

2 min read
Google source verification
ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर तालाब में प्रस्तावित कार्यो को वर्क आर्डर के दो साल भी कार्य न करने पर नगरपालिका ने ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया है। उसकी अमानत और सुरक्षा निधि भी जब्त होगी।

नगर का नरसिंह तालाब जिसका कार्य नहीं हो रहा है।

the historic Narsingh Temple Pond नरसिंहपुर. नगर की प्रमुख पहचान ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर तालाब में प्रस्तावित कार्यो को वर्क आर्डर के दो साल भी कार्य न करने पर नगरपालिका ने ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया है। उसकी अमानत और सुरक्षा निधि भी जब्त होगी। निकाय ने इस आशय का आदेश जारी करने के साथ ही नया टेंडर लगाने की तैयारी कर ली है।
नरसिंह तालाब में अमृत 2.0 योजनांतर्गत सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार, वाटर बॉडी रिजुवेनेशन कार्य के लिए 1 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। इसके टेंडर भी वर्ष 2024 में हुए थे। लेकिन वर्क ऑर्डर जारी होने के दो साल बाद भी भोपाल के ठेकेदार ने काम शुरू नहीं कराया। नगरपालिका ने नोटिस पर नोटिस दिए लेकिन जब जवाब नहीं आया तो नगरपालिका प्रशासन ने टेंडर निरस्त कर दिया है।
आदेशों का नहीं पड़ा असर
नगरपालिका नरसिंहपुर के सीएमओ नीलम चौहान ने बताया कि भोपाल के ठेकेदार मेसर्स एसएमडी डिजिटल टेस्टिंग लेबोरेटरी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम 1 मार्च 2024 को वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। यह काम 1 मार्च 2025 को पूरा करना था, लेकिन ठेकेदार ने काम ही शुरू नहीं किया। जबकि काम शुरू करने को लेकर नगरपालिका परिषद लगातार पत्राचार कर आदेशित करती रही। बीती 9 मार्च को जारी टेंडर निरस्तीकरण के आदेश में ठेकेदार को यह भी स्मरण दिलाया गया कि 26 नवंबर 2025 को प्रस्ताव क्रमांक 8 के अनुसार ठेकेदार के अनुरोध पर दो माह की समयावधि दी गई थी, लेकिन पीआइसी की मंशानुरूप प्रगति नहीं लाई गई। जारी साल में बीती 5 फरवरी को कार्य पूर्ति के लिए जीसीसी क्लास 27 अंतिम सूचना पत्र भी जारी किया गया। लेकिन कार्य स्थिति जस की तस रही। सीएमओ ने बताया कि इसलिए पीआइसी की बीते 2 मार्च को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि उक्त निविदा निरस्त करते हुए जमा सुरक्षा निधि, अमानत राशि राजसात करने की कार्रवाई की जाए। ठेकेदार को निर्देशित किया गया था कि 13 मार्च को कार्यालयीन समय पर कार्यस्थल पर वह स्वयं अंतिममाप कराने उपस्थित हों।
वर्जन
नगरपालिका अब नए सिरे से टेंडर निकालने की प्रक्रिया करेगी। ठेकेदार की अमानत राशि करीब साढ़े तीन लाख व सुरक्षा निधि करीब सवा तीन लाख रुपए जब्ती का निर्णय लिया गया है।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग