6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्मदा तट पर रात भर भजन-कीर्तन, पूजन कर खिचड़ी का दान

मकर संक्राति का पर्व करेली और आसपास के क्षेत्रों में, पूर्ण श्रद्धा भाव से मनाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sanjay tiwari

•

Updated: 15 Jan 2017, 7:53 AM IST

kareli

barman mela

करेली। मकर संक्राति का पर्व करेली और आसपास के क्षेत्रों में पूर्ण श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस मौके लोग बड़ी संख्या मेें सुबह से नजदीक नर्मदा तट बरमान घाट पहुंचे और पुण्य सलिला मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाते हुए विधिवत पूजन अर्चन कर तिल और खिचड़ी का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस मौके पर बरमान में आयोजित मेले में आज सुबह से ही काफी चहल पहल का नजारा रहा। लोग कल रात से ही बरमान पहुंचने लगे थे, कुछ लोगों ने रात को बरमान पहुंचकर नर्मदा तट पर रात भर भजन संकीर्तन किया, वहीं दूर दराज से पहुंचे नर्मदा भक्तों ने भी श्रद्धा मां नर्मदा के प्रति प्रकट की।

वहीं इस बार मेले में लंबे समय के बाद नदी पर बनाया गया कैप्सूल पुल लोगों की सहुलियत और आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में भीड़ को कंट्रोल करने के लिहाज से प्रशासनिक इंतजाम भी माकूल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर पुलिस क ा स्टाफ तैनात रहा।