5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूलों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया बालदिवस,बच्चों में मौज मस्ती के साथ गुजारा दिन

स्कूलों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया बालदिवस,बच्चों में मौज मस्ती के साथ गुजारा दिन

4 min read
Google source verification
 Children's Day was celebrated with joy in schools, children spent their day with fun

Children's Day was celebrated with joy in schools, children spent their day with fun

स्कूलों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया बालदिवस,बच्चों में मौज मस्ती के साथ गुजारा दिन
जिले भर में हुए कार्यक्रम
नरसिंहपुर- देश के प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस गुरूवार को बालदिवस के रूप में जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में व्यंजनमेलों का आयोजन किया गया। वहीं विभिन्न जगहों पर छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं भी हुई। इसके अलावा कुछ जगहों पर संगोष्ठी परिचर्चाओं का आयोजन भी हुआ। जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता देते हुए दिन भर मौज मस्ती के साथ गुजारा।

बौछार कन्याशाला में बालदिवस पर विविध आयोजन

आप सब खूब पढ़ें,खूब खेलें इससे अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही आप अच्छा पढ़ेंगे,ज्यादा सीखेंगे।स्कूल सीखने का और समझने का स्थान होता है और जो बच्चा इस समय में जितना अधिक सीख लेगा भविष्य में वह उतना अधिक सफल होता है। उक्ताशय के यादगार वसन्त पटेल सरपंच बौछार ने शासकीय कन्या माध्यमिक शाला बौछार में आयोजित बालदिवस समारोह में व्यक्त किये। इस अवसर पर संस्था प्रमुख आनन्द नेमा ने छात्राओं को नेहरू जी के जीवन दर्शन से जुड़े प्रसंगों से जोड़ते हुए सीखने,समझने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को प्रदेश के शिक्षा मंत्री का मार्मिक एवं बहुत ही महत्त्वपूर्ण पत्र भी सभी अभिभावकों के लिए वितरित किया गया। बालदिवस समारोह में संस्था के इको क्लब की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमे पोस्टर,मॉडल एवं बीज,पंखों का संग्रह को प्रदर्शित किया गया,साथ ही कहानी लेखन,रंगोली तथा चित्रकला प्रदर्शनी भी हुई। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह् पूर्वक सहभागिता की।समारोह के अंतिम चरण में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ।कार्यक्रम को संचालित करने में संस्था के शिक्षक सुनील कुमार पटेल ने विज्ञान प्रदर्शनी को तैयार कराने में महती भूमिका का निर्वहन किया।


रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखया उत्साह

बालदिवस के अवसर पर ग्राम बघुवार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में व्यंजन मेला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मेला का उद्घाटन ग्राम के गणमान्य नागरिक प्रवेन्द्र सिंह चौहान ने किया। इसी दौरान माध्यमिक शाला में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसके तहत छात्रा अंकिता ठाकुर की रंगोली चयनित की गयी।इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में छात्र.छात्राओं को सौर ऊर्जा से सम्बन्धित जानकारी भी दी गयी।

आमगांव आंगनबाड़ी में हुए कार्यक्रम

बाल विकास परियोजना करेली के अंतर्गत सेक्टर आमगांव में बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना अधिकारी आदित्य मोहन पटेल द्वारा बाल दिवस के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम बच्चों की वजन लेकर एवं ऊंचाई का माप कर मिस हेल्दी एवं मास्टर हेल्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें हर केंद्र के एक बच्चे को चुना गया तथा अतिथियों द्वारा उपहार स्वरूप पौष्टिक खाद्य पदार्थों की टोकरी प्रदाय की गई। बच्चों से रंग ज्ञान पशु पक्षी की आवाज का ज्ञान अक्षर ज्ञान आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए तथा बच्चों की कुर्सी दौड़ एवं मेंढक दौड़ कराई गई। जिससे प्रथम आए बच्चों को स्लेट पेंसिल कंपास वाटर आदि चीजें उपहार स्वरूप दी गई।
बम्हौरी और पनारी के स्कूलों में बालमेले का आयोजन

गाडरवारा- बालदिवस के अवसर पर शासकीय माशा बम्हौरी कलाँ में चित्रकला प्रतियोगिता एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विदयार्थियों ने सुन्दर चित्र बनाये एवं दुकानें लगायी। कक्षा पहली से बारहवी तक के बच्चों ने मेले में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल फिल्में बतायी गयी।सभी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा चाकलेट प्रदान की गयी तथा बालदिवस क्यों मनाया जाता विस्तार से बतलाया गया। इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक शाला पनारी में भी बालमेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। शासकीय माध्यमिक शाला देवरी मिढवानी,गाडरवारा के बीटीआई स्कूल में बाल दिवस के मौके पर बालमेला सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शिक्षकों सहित बाल केबिनेट ने ली शपथ

बाल दिवस के अवसर पर एकीकृत बालक एवं नवीन कन्या शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोभी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। छात्रों को बाल दिवस के बारे में शिक्षको द्वारा बताया गया एवं उपस्थित स्टाफ सहित विद्यार्थियों के साथ सामूहिक शपथ दिलायी गयी। शासकीय और अन्य सभी निजी स्कूलों में बच्चों के साथ मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों के उपरांत सभी बच्चों और विद्यार्थियो को प्रोत्साहन पारितोषिक एवं प्रसाद वितरण किया गया।

स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस
साईखेड़ा- समस्त शासकीय एवं अशासकीय शाला में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया गया इस मौके पर बीआरसी चंदन शर्मा,एपीसी ओपी राय,मनीराम मेहरा ने स्कूलों का निरीक्षण किया एवं सभी शिक्षकों ने बाल दिवस पर शपथ ली की हम सभी स्कूल समय पर आएंगे और बाल हित में कार्य करेंगे अपनी शाला को आदर्श शाला बनाएंगे। इसी प्रकार बच्चों के अभिभावकों को पम्पलेट के माध्यम से बच्चों को होनहार वनाने का संदेश दिया गया।

युकां ने मूक बधिर छात्रों के साथ मनाया बालदिवस

नरसिंहपुर-गुरूवार को युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानंत्री जवाहरलाल नेहरू का स्मरण करते हुए बाल दिवस मूक बधिर बच्चों के साथ मनाया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मूक बधिर बालक छात्रावास में बच्चो के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया और बच्चों को पुरूस्कार प्रदान किए। जिसमें प्रथम पुरूस्कार छात्र जाकिर खान,द्वितीय राजाराम चौधरी एवं तृतीय पुरूस्कार सुमित रजक को उत्कृष्ट प्रदर्शन लिए प्रदान किया गया। साथ ही युवा कांग्रेस के सदस्यों ने सभी बच्चों के साथ चर्चा कर स्वल्पाहार किया। इस अवसर पर रोहित पटैल अतुल चौरसिया,प्रियंक कहार,ईशान राय,अंकुर बटरी,अभिषेक प्रजापति,गोल्डी खान,अचिन श्रीवास्तव,राहुल तिवारी के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।